काशी के संतों ने की बलात्कारी बाबा राम रहीम को फांसी देने की मांग
इसके लिए काशी के गंगा घाट पर कई अखाड़ों के साधु शामिल हुए और अपने मांगें रखीं।
वाराणसी। डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को साध्वी से बलात्कार के मामले में सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने दोषी करार दिया और उनको कुछ ही देर में सजा सुनाई जाएगी। काशी में साधु-संतों ने सोमवार को सुनवाई करनेवाले जज से ये आग्रह किया है कि वो बलात्कारी बाबा राम रहीम को फांसी की सजा दें। इस मां को लेकर काशी के गंगा घाट पर कई अखाड़ों के साधु शामिल हुए।

पोस्टर के साथ किया प्रोटेस्ट
काशी के साधु-संन्यासियों ने सोमवार को बनारस के सबसे प्राचीन और प्रमुख दशाश्वमेघ घाट पर हाथों में राम रहीम के पोस्टर और अपनी मांगों की तख्तियों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

Recommended Video

प्रदर्शनकारी साधुओं का कहना है कि बाबा राम रहीम के भक्तों ने दोषी ठहराए जाने के बाद देश में भयावह स्थिति पैदा कर दी थी, इसके लिए बाबा और उनके अंधभक्त दोषी हैं। साथ ही बाबा को फांसी की सजा देने की मांग साधु-संतों ने की। सोमवार के इस प्रदर्शन में जूना अखाड़ा, महानिर्माणी अखाड़ा, पंचायती अखाड़ा के काशी शाखा के साधु शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications