मनकामेश्वर मन्दिर के महंत ने फेसबुक पर अपलोड की वित्तमंत्री की अमर्यादित तस्वीर, मुकदमा

आगरा। ताजनगरी के प्राचीनतम मंदिरों में शुमार मनकामेश्वर मन्दिर के महंत हरिहर पुरी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी सप्ताह भर पहले उनके पुत्र द्वारा सोशल साइट पर लड़की का फेक अकाउंट बनाकर अश्लील तस्वीरें डाल कर बदनाम करने पर मुकदमा दर्ज हुआ और अब उनके खिलाफ सोशल साइट पर गलत तस्वीर डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है।

saint of mankameshwar temple uploaded objectionable picture of finance minister

जानकारी के मुताबिक थाना मंटोला के रहने वाले महंत हरिहरपुरी के पुत्र ने अपने साथ पढ़ने वाले एक लड़की की फ़ोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील पिक इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी और लड़की को धमका रहा था। लड़की ने मामले की शिकायत की और उस पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले को ज्यादा दिन नहीं बाते थे कि इधर महंत ने अपनी फेसबुक वॉल पर वित्तमंत्री और विधायक की अमर्यादित तस्वीर अपलोड कर दी थी, जिसके बाद विधायक ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। आज सीओ छत्ता रितेश कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+