मेरठ: 'सीना की शेरनी' ने पकड़ा 10 फीट लम्बा अजगर, देखे VIDEO

मेरठ। मवाना क्षेत्र के सीना गांव में एक महिला ने बहादुरी की नई मिसाल पेश की है। सईदा नाम की महिला ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए पुरूषों की बोलती बंद कर दी। सईदा खातून ने 10 फीट लंबा अजगर पकड़ा है। सईदा ने जब अपने छोटे-छोटे बच्चों को दहशत में देखा तो अपनी जान की परवाह किए बिना ही अजगर से भीड़ गई। उसने अजगर को पहले खेत में पटका और फिर उसे बोरे में बंद कर लिया। अब गांव में उसकी हर जगह चर्चा हो रही है।

10 फीट लम्बा था अजगर

10 फीट लम्बा था अजगर

दरअसल, मेरठ देहात के मवाना क्षेत्र में पडने वाले गांव सीना में सईदा के घर के पास पिछले दो तीन महिनों से अजगर दिखाई दे रहा था। यह अजगर कोई छोटा मोटा नहीं बल्कि 10 फीट लंबा था। इस बात की शिकायत महिला ने कई बार विभागीय अधिकारी से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिरकार अपने बच्चों को दहशत में देख महिला को यह कदम खुद उठाना पड़ा।

कई बार की वन विभाग से शिकायत

कई बार की वन विभाग से शिकायत

गुरूवार को घर की छत से बच्चों ने एक बार फिर जब अजगर को देखा तो उन्होंने सईदा को बताया। जिस पर सईदा व उसके परिवार वालों ने फिर वन विभाग को अजगर के होने की जानकारी दी। लेकिन घंटो तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसी बीच वहां पर ग्रामीणों की भीड़ लगनी शुरू हो गई, जिस पर सईदा ने स्वयं ही अजगर को पकड़ने की ठानी ली।

महिला की बहादुरी से पकड़ा गया अजगर

महिला की बहादुरी से पकड़ा गया अजगर

अजगर पकड़ने के लिए महिला एक बड़ा बोरा लेकर परिवार के सदस्यों के साथ घर के पीछे पहुंच गई। कई घंटो की मशक्कत के बाद अजगर को पूंछ से पकड़कर उसे बिल से बाहर निकाला तथा बोरे में बंद कर दिया। सईदा की इस बहादुरी को देखकर गांव वालों ने ‘सीना की शेरनी' कहते हुए उसकी बहादुरी की खूब प्रशंसा की। वहीं अजगर के पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम पहुंची तथा बोरे में बंद अजगर को अपने कब्जे में ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+