भतीजी से अवैध संबंध की गांव में होने लगी थी चर्चा, नाराज चाचा ने दी दर्दनाक मौत

सहारनपुर। मोहल्ला गाड़ान निवासी शाहिब की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के मास्टर माइंड वाजिद उर्फ बल्ला की भतीजी से मृतक के अवैध संबंध थे, जिसकी चर्चा आम होने से वह शाहिब से अंदर ही अंदर रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शाहिब हत्याकांड को अंजाम दिया।

saharanpur uttar pradesh man killed due to illegal relationship with a girl

गुरुवार को कोतवाली बेहट परिसर में सीओ कौशलेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि हत्यारोपी वाजिद उर्फ बल्ला पुत्र फजलू, शाहबाज पुत्र अली हसन एवं छोटू उर्फ जाकिर पुत्र जहूर को गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे उसंड तिराहे से गिरफ्तार किया गया और उसके बाद उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि शाहिब के वाजिद उर्फ बल्ला की भतीजी से अवैध संबंध थे। यह चर्चा आम होने से मोहल्ले के ही युवकों द्वारा उससे छींटाकशी किए जाने पर हत्यारोपी वाजिद उर्फ बल्ला अंदर ही अंदर शाहिब से रंजिश रखने लगा। 26 दिसंबर की रात बल्ला ने शाहिब को आनंद बाग में लगे सर्कस के पास बुलाया और अपने साथ कादरपुर गांव के पास मियां मुनीर के बाग में ले गया।

रास्ते में प्लानिंग के तहत शाहबाज और छोटू उर्फ जाकिर तीनों ने बाग में पहुंचने पर पहले शाहिब को शराब पिलाई और उसके साथ छुरी से उसका गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर शव को हौज में डाल दिया। हत्यारोपियों ने मृतक शाहिब के पेट में भी छुरियों से ताबड़तोड़ वार किए। सीओ ने बताया कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त दो छुरियों को बरामद कर लिया गया है। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी महेंद्र पाल सिंह, एसएसआई सुशील सैनी, कांस्टेबल संदीप कुमार एवं पंकज कुमार शामिल रहे। सीओ ने बताया कि हत्याकांड में इन तीनों के अलावा कोई और भी शामिल रहा है, या नहीं उसका भी पता लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+