DM ऑफिस के सामने पत्रकार पर हमला करने वाले भू-माफियाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में डीएम कार्यालय के बाहर पत्रकार पर जानलेवा हमले के मामले को डीएम से लेकर एसपी ने काफी गंभीरता से लिया। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने पत्रकार पर हमला करने वाले चार भू माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये घटना डीएम और एसपी के लिए बड़ी चुनौती थी क्योंकि दबंग भू माफियाओं ने पत्रकार पर दिन दहाड़े डीएम कार्यालय के सामने हमला किया था। इसके बाद पत्रकारों से लेकर जिलाधिकारी तक में इस घटना को लेकर बेहद नाराजगी थी। फिलहाल चार दिन में पुलिस ने चारों भू माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

saharanpur police arrested 4 men who attacked journalist

दरअसल, चार दिन पहले थाना सदर बाजार के डीएम कार्यालय के बाहर कवरेज कर रहे सोशल मीडिया के पत्रकार मेहराजुददीन पर दबंग भू माफियाओं मोईज खान, दानिश हसन, मोहम्मद अजीज, आसिफ बेग ने हमला किया था। करीब 20 मिनट तक भू माफियाओं ने डीएम कार्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों और एलआईयू इंस्पेक्टर के सामने मारा था। जिसके बाद डीएम अमृत त्रिपाठी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित पत्रकार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आदेश दिए। मामले की गंभीरता और पुलिस की कार्यशैली से नाराज डीएम ने पुलिस को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने आज चार आरोपियों को गिरफ्तार को बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+