सहारनपुर: कुएं से निकली जहरीली गैस ने दो युवकों की ली जान
सहारनपुर जिले के गांव बाधी मे खेत में बने नलकूप के कुएं में मोटर चोरी करने उतरे दो चोर जहरीली गैस की चपेट में आकर जान से हाथ धो बैठे। दोनों की शिनाख्त हो गई है।
सहारनपुर। थाना नकुड के गांव बाधी मे खेत में बने नलकूप के कुएं में मोटर चोरी करने उतरे दो चोर जहरीली गैस की चपेट में आकर जान से हाथ धो बैठे। दोनों की शिनाख्त हो गई है। दमकल कर्मियों ने जान की परवाह किए बगैर दोनों शव को बाहर निकाल लिया। जिन्हें पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया।

मिला जानकारी के मुताबिक थाना नकुड के गांव बाधी में पवन सिंह के खेत में बने नलकूप के कुए में शुक्रवार तड़के ग्रामीणों ने दो युवकों के शव पडे देखें तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीओ नकुड अब्दुल कादिर व इंस्पेक्टर संजय वर्मा भी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का भी वहां जमघट लग गया था। फोरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मगर किसी की भी हिम्मत कुएं में उतरने की नहीं हुई। सूचना पाकर एफएसओ पन्नालाल भी दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने जान की परवाह किए बगैर कुए में रस्सी डाल कर नीचे उतर दोनों शव को ऊपर ले आए।

सीओ ने बताया कि मृतक दोनों युवकों की शिनाख्त नवाजपुर निवासी इमरान व खुर्शीद के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पहले भी क्षेत्र में मोटर चोरी की दर्जनों वारदाते हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि दोनों युवक भी मोटर चोरी करने के इरादे से कुए में उतरे थे और फिर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। सीओ ने बताया की शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications