सुहागरात से पहले दुल्हन ने खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, सुबह आंख खुली तो...
दो दिन पहले एक युवक जिस युवती को अपने सपनों की राजकुमारी बनाकर शादी करके अपने घर लेकर आया था, वह युवती परिवार के सभी सदस्यों के अरमानों पर पानी फेर कर चली गई।
सहारनपुर। दो दिन पहले एक युवक जिस युवती को अपने सपनों की राजकुमारी बनाकर शादी करके अपने घर लेकर आया था, वह युवती परिवार के सभी सदस्यों के अरमानों पर पानी फेर कर चली गई। दुल्हन ने सुहागरात से पहले मौका देखकर खाने में नशीली पदार्थ मिला दिया जिसे खाकर दूल्हा समेत पूरा परिवार बेहोश हो गया और महिला लाखों का सामान लेकर रातों रात चंपत हो गई। सुबह होने पर घर आई पड़ोसी महिलाओं ने घर के सदस्यों को बेहोश देखकर अन्य लोगों को सूचना दी।

मौके का फायदा उठा मिलाया नशीला पदार्थ
मामला सहारनपुर के गांव जैदपुरा का है जहां के रहने 28 वर्षीय संजीव दो दिन पहले उत्तराखंड के पौड़ी में किसी जानकार के कहने पर अपनी शादी के लिए दुल्हन देखने गए थे। लड़की पक्ष से बातचीत होने के उपरांत हरिद्वार स्थित एक धर्मशाला में संजीव और युवती की शादी संपन्न करा दी गई। गुरुवार की देर शाम शादी के बाद संजीव अपनी दुल्हन को अपने घर ले आए। दुल्हन के घर आने की खुशी में घर पर अन्य रस्मों को अदा करने का दौर चल रहा था। जिसका फायदा उठाकर दुल्हन ने बीती रात घर में बनाए गए भोजन में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया।

सुहागरात मनाने कमरे में गया दूल्हा
गुरुवार की देर रात परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो गए। संजीव भी भोजन करने के बाद अपनी सुहागरात मनाने के लिए अपने कमरे में चला गया। बताया जाता है कि उक्त भोजन करने के बाद परिवार के सभी लोग बेसुध हो गए। शुक्रवार की सुबह गांव में आई दुल्हन को देखने के लिए गांव की महिलाएं संजीव के घर पर गई तो वहां पर परिवार के सभी सदस्यों को बेहोश देखकर इन महिलाओं के होश उड़ गए और महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव के पुरुषों को दी।

पड़ोसियों ने खोला घर का दरवाजा
आनन फानन में आए पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोलकर अन्दर जाकर देखा तो घर के सभी लोग बेहोशी की हालत में बेसुध पडे हुए थे और दुल्हन गायब थी। काफी तलाशने के बाद भी दुल्हन कहीं पर दिखाई नहीं दी। बेहोश पड़े सभी लोगों को किसी प्रकार जगाया गया तो दुल्हन को गायब देखकर उनके भी पैरों तले की जमीन खिसक गई। पीड़ित संजीव ने बताया कि लुटेरी दुल्हन घर के कीमती जेवर समेत लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गई है। उधर, थाना नानौता में अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications