सर्द मौसम में भी बढ़ गई गर्मी जब रैम्प पर उतरी ये हॉट मॉडल्स!

सहारनपुर। बसंती पंचमी पर्व संपन्न होने के मंगलवार को जहां हल्की बारिश ने लोगों को फिर से ठंड में सिकुड़ने को मजबूर कर दिया, वहीं यहां आयोजित फैशन शो में युवतियों ने हॉटनेस का ऐसा तड़का लगाया कि हर किसी की सर्दी काफूर हो गई। युवतियों ने अपनी अदाओं के जमकर जलवे बिखेरे तो हर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सका।

मुख्य अतिथि रहे संजीव वालिया

मुख्य अतिथि रहे संजीव वालिया

यूनिफेड डिजाइनर कॉटेज की ओर से देहरादून रोड स्थित सभागार में आयोजित फैशन शो का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव वालिया, विशेष अतिथि डा. कर्ण सिंह सैनी, संगीता, फादर सेंट, सचिन गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मशहूर फैशन डिजाइनर नेहा गुप्ता ने फैशन का नया डोज दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

बच्चों की मनमोहनक ड्रेस भी आकर्षण का केंद्र रही

बच्चों की मनमोहनक ड्रेस भी आकर्षण का केंद्र रही

बॉलीवुड गानों की मधुर धुन पर 20 मॉडल ने 50 से अधिक आकर्षक ड्रेस पहनकर रैम्प वॉक कर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। बच्चों की मनमोहनक ड्रेस भी आकर्षण का केंद्र रही।

मॉडल्स ने नई-नई ड्रेस पहन कर रैम्प पर वॉक किया

मॉडल्स ने नई-नई ड्रेस पहन कर रैम्प पर वॉक किया

मॉडल्स ने नई-नई ड्रेस पहन कर रैम्प पर वॉक किया। युवा महिलाओं की मांग के अनुसार पार्टी वियर, इंडोवेस्टन ड्रेसस, स्टाइलिस्ट लहगें, गाउन का रैम्प पर प्रदर्शन किया गया। नेहा गुप्ता के ट्रेनिज पूनम, मंजू, निशा, ज्योति, भावना, राशि, प्रियंका, मनीषा और संगीता ने हिस्सा लेकर तैयार की ड्रेसस का प्रदर्शन किया।

जज की भूमिका में डिजायनर शालिनी चौहान

जज की भूमिका में डिजायनर शालिनी चौहान

फैशन शो में जज की भूमिका में डिजायनर शालिनी चौहान, मिस्टर उत्तराखण्ड खुशतर सिद्दीकी द्वारा फैशन शो में प्रथम द्वितीय, तृतीय आने वाले कंटेस्टेंट को पुरस्कार दिए गए। एपेरल डिजाइनर मेघा सिंघल ने प्रोग्राम का कोर्डिनेशन किया। मेकअप आर्टिस्ट विनित जॉन रहे। शो के संयोजक सन्नी अग्रवाल, सचिन गुप्ता, राजीव सैनी, मोहित मित्तल, अजय गुप्ता रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+