कटी गर्दन लेकर दौड़ता हुआ युवक पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर के भी उड़ गए होश

सहारनपुर। सहारनपुर में गुरुवार को एक अजीब सा मामला सामने आया। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में धारदार हथियार से युवक की गर्दन रेत दी गई थी। लहूलुहान हालात में युवक को देख लोगों में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में घायल को सीएचसी लाया गया जहां से गम्भीर अवस्था में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल युवक के बोलने की हालत में न होने के चलते घटना की वजह पता नहीं चल सकी जबकि घटना को लेकर नगर में विभिन्न चर्चाए जोरों पर हैं। वहीं, घायल युवक के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।

 देवबंद की जाटव बस्ती का मामला

देवबंद की जाटव बस्ती का मामला

देवबंद कस्बे के मोहल्ला जाटव बस्ती निवासी ३८ वर्षीय सुशील पुत्र स्व. ओमप्रकाश गुरुवार को कहीं बाहर जाने की बात कहते हुए अपने घर से निकला था। शाम करीब पांच बजे बजे सुशील करंजाली रोड शहीद की गोहर की ओर से लहूलुहान हालत में तल्हेड़ी चुंगी की ओर भागता हुआ आया और गर्दन कटी हुई होने के कारण मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। लहूलुहान हालत में युवक को देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया।

हालत गंभीर

हालत गंभीर

सूचना मिलने पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गम्भीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गम्भीर रूप से गर्दन कटी हुई होने के कारण घायल युवक बोलने की स्थिति में नहीं था जिसके चलते घटना की असल वजह पता नहीं चल सकी। जबकि नगर में विभन्न चर्चाओं का बाजार गर्म है।

दिमागी हालत नहीं थी ठीक

दिमागी हालत नहीं थी ठीक

घटना की जानकारी होने पर सीएचसी पहुंचे घायल सुशील की माता ज्ञानवति और बहन रंजीता का कहना है कि सुशील की पिछले कुछ दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं है। करीब एक बजे वह कहीं बाहर जाने की बात कहते हुए घर से निकला था। उन्होंने अज्ञात लोगों पर सुशील की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सुशील के बोलने की स्थिति में आने पर ही सही घटना पता चल सकेगी। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+