दस साल से नहीं हो रही थी संतान, पति पर गला घोंटकर हत्या का आरोप
सहारनपुर। सोमवार को संदिग्ध हालात में एक विवाहिता का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने मृतका के पति पर संतान न होने के चलते विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी पति के बहनोई को हिरासत में ले लिया।

देवबंद के मोहल्ला दगड़ा बेरियान निवासी ३२ वर्षीय बुशरा शनिवार की दोपहर अपने ही मकान के कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। विवाहिता का शव मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने विवाहिता के पति नजरान बेग पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मृतका के भाई आरिफ खान का आरोप है कि उसकी बहन की शादी वर्ष २००८ में नजरान बेग के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही नजरान बेग ने उसकी बहन को संतान न होने व कम दहेज लाने के ताने देते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि नजरान बेग ने ही उसकी बहन की हत्या की है। इतना ही नहीं आरोपी पति बुशरा का शव लेकर भागना चाहता था। जिसके चलते उसने एंबुलेंस भी बुला ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों ने विस्तृत जानकारी हासिल की। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए नजरान बेग के बहनोई को हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढ़ें- गोल्ड मेडल लेने नाचते हुए स्टेज पर पहुंचा व्यापारी, कैमरे में कैद हुई मौत!












Click it and Unblock the Notifications