Saharanpur News: मुहर्रम कार्यक्रम के लिए तैयार भोजन बना जानलेवा, फूड प्वाइजनिंग से 150 लोग बीमार, 1 की मौत
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मुहर्रम के कार्यक्रम के लिए आयोजित भोज में खराब खाना खाने की वजह से 150 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। दूषित भोजन की वजह से एक शख्स की मौत हो गई है। बीमारों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मजलिस में शामिल होने के बाद लोगों ने खाना खाया और कुछ ही देर में बहुत से लोगों ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी शिकायत की। इसके बाद लोगों को अस्पताल लेकर जाया गया। इस खाने की वजह से 55 साल के शबी हैदर की मौत हो गई है।
सहारनपुर जिले के नानौता कस्बे में मुहर्रम के कार्यक्रम के दौरान हुए भोज में फूड प्वाइजनिंग की घटना सामने आई है। मजलिस में शामिल होने के बाद खाने-पीने का कार्यक्रम था। यही दूषित खाना खाने की वजह से लोगों को तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि बीमार लोगों में से काफी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने पर पहले स्थानीय प्राइवेट अस्पतालों में गए थे, लेकिन बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें: UP Police: सहारनपुर में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंची युवती गिरफ्तार, पुलिस की जांच में खुला राज
Saharanpur: स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों में बंटवा रही ORS
सहारनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायत के बाद 100 से ज्यादा लोग सामुदायिक केंद्र पहुंचे थे। प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से 70 लोगों को घर भेज दिया गया है। अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की वजह से अफरा तफरी का माहौल बन गया है। लोगों की बीमारी और फूड प्वाइजनिंग की घटना देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम में शामिल लोगों के घर ओआरएस के पैकेट भेजे हैं। सीएमओ ने कहा कि जांच के बाद पता चलेगा कि लोगों के बीमार होने के पीछे असली वजह क्या है।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के बाद लोगों को खाने-पीने का सामान बांटा गया था। इसमें कोल्डड्रिंक, बिरयानी, शर्बत, दूध और कटे हुए फल वगैरह शामिल थे। अचानक इतने लोगों के बीमार होने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, हालिया तकनीकी घटनाओं पर एक नजर












Click it and Unblock the Notifications