सहारनपुर में भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, हालिया तकनीकी घटनाओं पर एक नजर
Saharanpur Apache helicopter crash: भारतीय वायुसेना (IAF) के एक Apache अटैक हेलिकॉप्टर ने शुक्रवार, 6 जून को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आपात स्थिति में लैंडिंग की। यह लैंडिंग एक रूटीन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के चलते करनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि इस इमरजेंसी लैंडिंग में दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित रहे। वायुसेना अधिकारियों के अनुसार, हेलिकॉप्टर बाद में सहारनपुर एयरबेस पर वापस लौट आया।
यह घटना सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र में हुई, जहां हेलिकॉप्टर ने खेतों के पास सुरक्षित लैंडिंग की। जैसे ही जानकारी मिली, सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

वायुसेना के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि "यह एक सतर्कतावश लैंडिंग थी, जिससे किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई।"
हाल के महीनों में सामने आए ऐसे ही अन्य घटनाक्रम
यह पहली बार नहीं है जब भारतीय वायुसेना के किसी विमान को तकनीकी कारणों से आपात लैंडिंग करनी पड़ी हो। पिछले कुछ महीनों में ऐसे कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां प्रशिक्षण उड़ानों के दौरान विमानों में तकनीकी समस्याएं आईं और पायलटों को समय रहते उचित निर्णय लेना पड़ा।
अप्रैल 2024: गुजरात के जामनगर में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग
21 अप्रैल को गुजरात के जामनगर जिले के रंगमती डैम के पास भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करने को मजबूर हुआ था। यह लैंडिंग सुबह 11 बजे के आसपास चांगा गांव के बाहरी इलाके में की गई, जो जामनगर एयरफोर्स स्टेशन से करीब 22 किमी की दूरी पर स्थित है।
स्थानीय पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वायुसेना की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
फरवरी 2024: मध्य प्रदेश में मिराज 2000 विमान क्रैश
6 फरवरी को मप्र के शिवपुरी जिले के पास वायुसेना के एक मिराज 2000 लड़ाकू विमान को भी तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना का सामना करना पड़ा। यह विमान नियमित प्रशिक्षण sortie पर था, जब उसे अचानक सिस्टम में खराबी आई और दोनों पायलटों ने समय रहते इजेक्ट कर खुद को सुरक्षित बचाया।
यह हादसा सूनारी चौकी क्षेत्र के पास हुआ। वायुसेना ने तुरंत जांच के आदेश दिए और क्रैश साइट से धुएं और जलते मलबे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
नवंबर 2023: आगरा के पास मिग-29 का दुर्घटनाग्रस्त होना
पिछले साल नवंबर में उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मिग-29 लड़ाकू विमान रूटीन उड़ान के दौरान तकनीकी खामी की वजह से खेतों में क्रैश हो गया था। पायलट ने समय रहते खुद को इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।
तकनीकि खराबी के कारण वायुसेना की बढ़ती चुनौतियां
भारतीय वायुसेना में हो रही ये घटनाएं एक बार फिर से तकनीकी निगरानी और मेंटेनेंस संबंधी प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े कर रही हैं। सहारनपुर की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, यह वायुसेना की तैयारियों और पायलटों की दक्षता को दर्शाता है। परंतु ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए वायुसेना को लगातार निगरानी और तकनीकी सुदृढ़ता की दिशा में काम करते रहना होगा।












Click it and Unblock the Notifications