इस गैंगस्टर ने रचाई गर्लफ्रेंड से शादी, वर्दी वाले रहे बाराती
सहारनपुर/रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की के रामनगर में आज एक शादी हुई जिसमें बदमाश दूल्हा और बाराती वर्दीधारी पुलिस कर्मी रहे। ये शादी थी सुनील राठी गैंग के शार्प शूटर एवं रुड़की जेल गैंगवार के कुख्यात आरोपी सचिन खोखर की। मूल रूप से बागपत निवासी सचिन ने अपनी मंगेतर शास्त्री नगर गाजियाबाद निवासी शिवी से की है। रुड़की में एक दूल्हा चंद घंटों के लिए जेल से बाहर आया। जय माल और फेरे होने के बाद फिर जेल चला गया। रुड़की के चर्चित जेलर हत्याकांड और गैंगवार के आरोपी कुख्यात सचिन खोखर की शादी रुड़की में पुलिस पहरे में हुई। आरोपी नैनीताल जेल में बंद है। वह केवल चार घंटे की पैरोल पर रुड़की पहुंचा। जैसे ही गाड़ी से उतरा पैरोल शुरू हो गई और गाड़ी में बैठने के बाद खत्म।

रुड़की के रामनगर स्थित रामबारात घर मे आयोजित इस शादी समारोह में वर वधु की ओर से बामुश्किल 10 से 12 लोग ही मौजूद रहे। बाकी चारों तरफ संगीनों से लैस पुलिस कर्मी मंडप से लेकर बारात घर को चारों ओर से घेरे रहे। सचिन 2014 से नैनीताल जेल में बंद है। उनके अधिवक्ता संजीव वर्मा ने बताया कि एडीजे कोर्ट हरिद्वार से शादी के लिए खोकर को चार घण्टे की पैरोल दोपहर 12 से 4 बजे तक कोर्ट द्वारा दी गई। करीब 12 बजे सचिन लंबी चौड़ी पुलिस फोर्स की सुरक्षा में विवाह स्थल पहुंचा। यहां पहले से मौजूद शिवी के साथ विवाह की रस्में करीब 12.15 पर शुरू कर दी गयई। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स के साथ खुफिया विभाग और सादी वर्दी में भी काफी पुलिस कर्मी एलर्ट रहे।












Click it and Unblock the Notifications