मुस्लिम युवकों पर साध्वी प्राची ने लगाए गंभीर आरोप, कहा - इन परे लगे प्रतिबंध
Uttar Pradesh News: " मुस्लिम लड़कों का काम अच्छा नहीं। वे गरबा और रामलीला आयोजन में आई महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करते है। जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही इस मानसिकता के मुस्लिम लड़कों पर ऐसे आयोजनों में आने पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए।" उक्त बातें साध्वी प्राची ने उत्तर प्रदेश के बड़ौत में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में कहीं ।
आधार कार्ड देखकर मिले प्रवेश
उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़कों को रामलीला जैसे कार्यक्रमों में आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए इनका आधार कार्ड चेक करना होगा। बिना आधार कार्ड चेक किए इन्हें प्रवेश नहीं मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि गरबा इतना सुरक्षित और पवित्र आयोजन है तो मुस्लिम परिवार अपनी बेटियों को इसमें क्यों नहीं भेजते। साध्वी ने आगे कहा कि नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें बंद रहनी चाहिए।
साध्वी प्राची उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिरसली गांव की रहने वाली हैं। यह आर्य समाजी हैं। इन्होंने योग और वेद में डबल एम ए किया है। बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद से ताल्लुक रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications