आत्मदाह की कोशिश में घायल जूना अखाड़े की साध्वी कोयल की मौत, ट्रेन में हुआ था उन पर हमला
Sadhvi Kokal Giri Death during treatment in Eshan Hospital bareilly
बरेली। जूना अखाड़े से ताल्लुक रखने वाली साध्वी कोयल गिरी उर्फ सीमा वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 22 साल की थीं। मंगलवार को बरेली के ईशान हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि, उन्हें कुछ दिन पहले ही यहां तब भर्ती कराया गया था, जब उन्होंने घर में आग लगा आत्मदाह की कोशिश की थी। वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं।

डॉक्टर कौशल कुमार के मुताबिक, आज तिलहर की साध्वी कोयल गिरी ने करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। 24 नवंबर से उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, इलाज से उनकी हालात में सुधार नहीं हुआ। अब पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लगाई थी
बताया जाता है कि कोयल को कुछ व्यापारियों ने बुरी तरह प्रताड़ित किया था। 2012 से बहादुरगंज में 3 बीघा जमीन को लेकर उनका तीन व्यवसाइयों से विवाद चल रहा था। उन्होंने इन व्यवसाइयों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। वह तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज में रहती थीं। एक रोज लखनऊ से आते वक्त ट्रेन में उन पर जानलेवा हमला हुआ। जिसके बाद से वह सदमे में थीं। उन्होंने अपने ही घर में शुक्रवार रात करीब 9 बजे खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर हालत में उन्हें ईशान अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
तिलहर में लड़ा था चुनाव
बहुत ही छोटी उम्र में उन्होंने तिलहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा। वह जूना अखाड़े से भी जुड़ीं, लेकिन जनवरी 2018 में उन्होंने जूना अखाड़े से संन्यास ले लिया था। बताया जाता है कि लखनऊ से आने के बाद वह जब अपने घर के अंदर कमरे में पहुंची तो आत्मदाह कीकोशिश की। घटना के समय उनकी मां पड़ोस में गई हुईं थीं और भाभी घर के दरवाजे पर थी। चीख-पुकार सुनकर भाभी अंदर गईं तब जानकारी हुई।












Click it and Unblock the Notifications