मां-बाप खो चुकी लड़की के अपने बने दरिंदे, हुआ जिस्म का सौदा

इससे पहले कि उस लड़की की अस्मत का सौदा हो पाता स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचा लिया गया।

बरेली। रिश्तों के बिखरने की जब शुरुआत होती है तो अपने भी नजरें टेढ़ी कर लेते है। बरेली से बरामद एक किशोरी की जिंदगी भी रिश्तों के ऐसे ही भंवर में फंसी जिसके दलदल से निकलने की कोशिश में वो दरिंदो के चंगुल में फंसी लेकिन इससे पहले कि उसकी अस्मत का सौदा हो पाता स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचा लिया गया।

मामा ने की आबरू लूटने की कोशिश

मामा ने की आबरू लूटने की कोशिश

शाहजहांपुर जिले के बंडा निवासी इस किशोरी की मां व पिता की मौत हो चुकी है। मां बाप का साया छूटा तो रिश्तेदारों ने भी मुंह मोड़ लिया। अनाथ तीन बहनों में बड़ी बहन ने प्रेम विवाह कर लिया लेकिन प्रेमी ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद तीनों बहनें लखनऊ गोमतीनगर में अपने छोटे मामा के साथ रहने लगीं। इस बीच दोनों बड़ी बहन बहराइच में बड़े मामा के घर घूमने चली गईं। आरोप है कि तभी छोटे मामा ने लखनऊ में अकेला पाकर इस किशोरी की आबरू लूटने का प्रयास किया।

दरिंदों को चंगुल में फंस गई लड़की

दरिंदों को चंगुल में फंस गई लड़की

बमुश्किल चंगुल से बचकर भागी किशोरी बड़े मामा के घर बहराइच पहुंच गई। वहां भी उसे धमकाया गया तो वह वहां से निकल गई और 15 जुलाई को ट्रेन से बरेली पहुंची। बरेली पहुंची किशोरी जंक्शन पर परेशान टहल रही थी। इस दौरान सलीम नाम के एक बुजुर्ग और सुभाष नाम के युवक ने परेशानी का कारण पूछा। किशोरी ने दोनों को आपबीती सुनाई तो दोनों मदद के बहाने उसे अच्छी नौकरी व वेतन का झांसा देकर अपने साथ ले आये। मजहब अलग होने के नाते सलीम ने उसे सीबी गंज थानाक्षेत्र के डूडा कॉलोनी में सुभाष के घर रखा। आरोप है कि देर रात सुभाष ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया लेकिन विरोध करने पर सुभाष ने उसे छोड़ दिया।

पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने बचाया

पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने बचाया

इस दौरान सुभाष और सलीम ने किशोरी के सौदा किसी मिस्त्री के हाथ कर दिया और पीड़िता पर शादी का दबाव बनाया जाने लगा। घटना के बाद सुभाष ने युवती को बेचने का प्लान बनाया। दूसरे दिन उसने मुहल्ले के ही मिस्त्री नाम के व्यक्ति से उसका सौदा कर दिया। मिस्त्री किशोरी को अपने बेटे से शादी करने का दबाव बना रहा था। किशोरी ने बताया कि उसने पड़ोस की एक महिला के पास पहुंचकर मदद मांगी। पुलिस ने महिला की सूचना पर मिस्त्री के घर दबिश देकर किशोरी को बरामद कर लिया। हलांकि मिस्त्री फरार हो गया। बरामदगी के बाद किशोरी को चाइल्ड लाइन केयर में रखा गया है। पुलिस ने बरामदगी के बाद पीड़ित किशोरी के चाचा को संपर्क किया लेकिन कोई भी इसे अपने साथ रखने को तैयार नही है। एसपी सिटी सजवाण के अनुसार थाना सीबी गंज थाना क्षेत्र से एक किशोरी को बरामद किया गया है। युवती को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जायेगा। जिस तरह के बयान होंगे उसी के आधार पर कार्यवाही होगी फिलहाल युवती के सौदे की पुलिस को अभी तक जानकारी नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+