सास-बहू की तू-तू मैं-मैं पहुंची चुनावी अखाड़े, रोमांचक हुई रायबरेली की हरचंदपुर सीट

परिवार में सत्ता और कुर्सी की चाहत को लेकर सास-बहू आमने-सामने मैदान में आ खड़ी हुई हैं। यह कोई जुमला नहीं हकीकत है। मामला रायबरेली जिले के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र का है।

रायबरेली। अभी तक आपने कई ऐसी खबरे देखी और पढ़ी होगी जहां लोग अपने परिवार के लोगों को बनाने संवारने के लिए जी जान लगा देते हैं। लेकिन हम आपको बताएंगे कि एक परिवार में सत्ता और कुर्सी की चाहत को लेकर सास-बहू आमने-सामने मैदान में आ खड़ी हुई हैं। यह कोई जुमला नहीं हकीकत है। मामला रायबरेली जिले के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र का है जहां पर पूर्व विधायक रहे शिवगणेश लोधी का हाल ही में देहांत हो जाने के बाद से उनकी विरासत को संभालने के लिए उनकी बहू कंचन लोधी भाजपा के बैनर तले मैदान में आई और भारतीय जनता पार्टी ने उनको अपना प्रत्याशी भी घोषित किया।

सास-बहू की तू-तू मैं-मैं पहुंची चुनावी अखाड़े, रोमांचक हुई रायबरेली की हरचंदपुर सीट

दो दिन पहले ही कंचन लोधी ने नामांकन भी कराया है। यहीं से शुरू हुआ है पारिवारिक विघटन सह और मात का खेल। सोमवार को कंचन लोधी की सास और मृतक शिव गणेश लोधी की पत्नी गुड़िया भी मैदान में उतरी और उन्होंने इण्डियन जस्टिस पार्टी के बैनर तले अपना नामांकन अपनी बहू कंचन लोधी के सामने हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से दाखिल किया। उनके नामांकन दाखिल करने पर चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है।

सास-बहू की तू-तू मैं-मैं पहुंची चुनावी अखाड़े, रोमांचक हुई रायबरेली की हरचंदपुर सीट
सास-बहू की तू-तू मैं-मैं पहुंची चुनावी अखाड़े, रोमांचक हुई रायबरेली की हरचंदपुर सीट

मीडिया से बात करते हुए कंचन लोधी की सास गुड़िया ने जमकर अपने बेटे और बहू पर हमला बोला। उन्होंने बेटे-बहू पर अपने पति का नाम डुबोने और उनके द्वारा अपमान किए जाने का आरोप लगाया। तो वहीं बहू ने अपने ससुर यानि शिवगणेश लोधी द्वारा कराए गए क्षेत्र में विकास और गरीबों की सेवा को आगे बढ़ाने और क्षेत्र में खुशहाली का दम भरा। अब देखने वाली बात यह होगी कि सास-बहू के आपसी मनमुटाव में कही इन दोनों को राजनीतिक घाटा न हो जाए। जिससे सत्ता और कुर्सी की चाहत ही अधूरी रह जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+