यूपी विधानसभा में हंगामा, राज्यपाल पर फेंके गए कागज के गोले

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर हंगामा

लखनऊ। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा करते हुए कागज के गोले फेंके। विधानसभा की कार्रवाई जैसे ही राष्ट्रगान के बाद शुरु हुई पूरा विपक्ष एक साथ जोरदार हंगामा करने लगा। राज्यपाल जिस दौरान अपना अभिभाषण पढ़ रहे थे उस दौरान विपक्ष के नेता एकजुट होकर हंगामा करने लगे और कागज के गोल फेंकने लगे।

up

जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में लगातार हिंसा की घटनाएं हो रही है उसे देखते हुए विपक्ष ने जमकर योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष के नेताओं के इस रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पूरा यूपी देख रहा है कि विपक्ष क्या कर रहा है, विधायकों का सदन में यह व्यवहार सही नहीं है।

आपको बता दें कि विधानसभा का यह 17वां सत्र है जो 22 मई तक चलेगा। इस सत्र से पहले रविवार को सपा, कांग्रेस और बसपा के नेताओं संग विधानमंडल की बैठक हुई थी, जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। इस दौरान इस बात पर चर्चा की गई कि पिछले दिनों में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं, महिलाओं के संग अपराध पर सरकार को कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा। सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया था कि पिछले 50 दिनों में प्रदेश की हालत काफी खराब हुई है, हर तरफ अराजकता है, गमछा वाले कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+