RTO ने कार में बंपर गार्ड को लेकर जारी किया शासनादेश लेकिन खुद उड़ा रहे धज्जियां

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के आरटीओ ने शासन का आदेश बताते हुए एक फरमान मुरादाबाद मंडल के पांचो जिलों के अधिकारियों को जारी किया है। शासनादेश के अनुसार, जिन चार पहिया वाहनों पर सिक्योरिटी बम्फर या क्रश गार्ड लगे पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

RTO of Moradabad have bumber guard on the car against govt order

आरटीओ भूल गए कि उनकी सरकारी गाड़ी पर तो पहले से ही बम्फर लगा हुआ है। आरटीओ की गाड़ी पर लगे बम्फर ने साफ कर दिया है कि वो किस तरह शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

RTO of Moradabad have bumber guard on the car against govt order

मुरादाबाद के आरटीओ जगदीश सिंह तिवारी का कहना है कि शासन से एक आदेश आया है कि जिन गाड़ियों पर सुरक्षा बम्फर लगे पाए गए उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की जायेगी और ये काम शुरू भी हो गया हैं लेकिन आरटीओ भूल गए कि जिस सरकारी गाड़ी से वो अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं वो खुद शासन के आदेश की धज्जियां उड़ा रही है क्योंकि उस पर तो बम्फर पहले से ही लगा हुआ है। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने इसे मानने से ही इनकार कर दिया।

RTO of Moradabad have bumber guard on the car against govt order

दरअसल आरटीओ मुरादाबाद ने आदेश तो कर दिया है लेकिन उन्हें ये सोचना पड़ेगा कि मुरादाबाद के वरिष्ठ प्रशसनिक अधिकारियों की गाड़ियों पर लगे बम्फरों के खिलाफ वो कार्रवाई किस तरह से कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+