RSS के कार्यकर्ता ने AMU के कैंपस में शाखा लगाने के लिए लिखा वीसी को पत्र
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में बयानबाज़ी से माहौल गर्माया हुआ है। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम के एएमयू को आतंकी विचारधारा का अड्डा बताया था। अब संघ कार्यकर्ता मोहम्मद आमिर रशीद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीसी को पत्र लिखा है। जिसमें वीसी से एएमयू कैंपस में संघ की शाखा लगाने की अनुमति मांगी है।

आमिर रशीद ने कहा है कि एएमयू में आरएसएस की शाखा लगने से आए दिन होने वाले विवाद खत्म हो जाएंगे। एएमयू छात्रों का आरएसएस के लोगों के साथ उठना-बैठना होगा तो वह आरएसएस के विचारों को भी जान सकेंगे। इससे एएमयू में अच्छा माहौल बनेगा। इसलिए एएमयू में आरएसएस की शाखा का निर्माण होना चाहिए। एएमयू परिसर में ही आरएसएस शाखा के लिए स्थान दिलाया जाए, जिससे आरएसएस की शाखा लग सके।

कहा कि एएमयू प्रशासन आरएसएस की शाखा लगाने की अनुमति देता है तो मैं भी उस शाखा में प्रतिदिन जाऊंगा। शाखा का नाम राजा महेंद्र सिंह शाखा हो, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। एएमयू में शाखा लगाने से ही एएमयू छात्रों को संघ के महत्व का पता चलेगा। यह एक बहुत अच्छी पहल है साथ ही एएमयू प्रशासन को शाखा लगाने की अनुमति देना भी अमन चैन बरकरार रखने व मिलजुल कर रहने जैसा ही कदम होगा।
लेटर के मामले पर एएमयू की ओर से मेम्बर इंचार्ज जनसम्पर्क विभाग शाफे किदवई ने कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक एजुकेशनल इंस्टिट्यूट है। यहां पर बच्चे शिक्षा लेने के लिए आते हैं रही लेटर की बात तो वो एएमयू को नहीं मिला है। कोई भी कैसा भी लेटर लिख सकता है सभी को उसका राइट है।












Click it and Unblock the Notifications