फिरोजाबाद: आरएसएस कार्यकर्ता संदीप शर्मा की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता संदीप शर्मा की दो अज्ञात बाइक सवारों ने फिरोजाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना मंगलवार देर रात की है। घटना के बाद संदीप शर्मा के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को इस हत्या के पीछे अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

murder

घटना के बाद आगरा जोन के आईजी राजा श्रीवास्तव ने बताया कि हमने हत्यारे की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, हम जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लेंगे। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही इस बारे में और जानकारी हासिल होगी। आपको बता दें कि संदीप शर्मा निकाउ गांव का रहने वाला था और वह आरएसएस का जिला पर्यावरण मुखिया था। हत्या के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+