वाराणसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, 10 करोड़ के जेवरात लूटे

सभी बदमाशों ने दुकान में मौजूद मालिक संजय और दो अन्य कर्मचारियों को हथियारों के बल पर डराया और दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा तथा उसका डीवीआर भी पटक कर तोड़ दिया।

वाराणसी। वाराणसी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी डकैती हुई है। शहर के चौक थाने के ठठेरी बाजार में स्थित सीताराम ज्‍वेलर्स से शनिवार शाम बदमाशों ने असलहों के दम पर लगभग 10 करोड़ रुपए कीमत का सोना, चांदी और हीरा लूट लिया। हालांकि अभी लूट की कुल कीमत का आंकलन किया जा रहा है। लूट के बाद भागते समय बदमाशों ने शोरूम के दो कर्मचारियों का मोबाइल फोन भी छीन लिया। चौंकाने वाली बात ये है कि शोरूम से चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस चौकी है।

बनारस के इतिहास की सबसे बड़ी 10 करोड़ की डकैती, देखिए वीडियो

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चौक थाने से आगे मैदागिन की ओर बढ़ने पर ठठेरी बाजार गली में घुसते ही दाएं तरफ चार मंजिला मकान संजय का है। प्रथम तल पर संजय की श्री सीताराम सर्राफ नाम से आभूषण की दुकान है जबकि उसके ऊपर परिवार रहता है।

बनारस के इतिहास की सबसे बड़ी 10 करोड़ की डकैती, देखिए वीडियो

संजय के अनुसार 4:20 बजे के लगभग दो युवक आए और लॉकेट दिखाने की मांग किए। दोनों को दूकान का कर्मचारी छोटू लॉकेट दिखा रहा था जबकि एकाउंटेंट महेंद्र सिंह अपना काम कर रहे थे और संजय बैठे हुए थे। पढ़ें लड़की की दर्दनाक कहानी: साहब... रोज 10 लोग नोंचते हैं जिस्‍म, मां घर में ही चलाती है धंधा

इसी दौरान एक-एक कर चार और युवक दुकान में घुसे। उनमें से एक ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था जबकि बाकी सभी का मुंह खुला हुआ था। सभी बदमाशों ने दुकान में मौजूद मालिक संजय और दो अन्य कर्मचारियों को हथियारों के बल पर डराया और दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा तथा उसका डीवीआर भी पटक कर तोड़ दिया।

असलहों के बल पर डराकर बदमाशों ने मोबाइल फोन भी तोड़कर फेंक दिए। दुकान के शोकेस, तिजोरी और अलमारी में रखा सारा कीमती सामान काले रंग के बैग में भरा और फरार हो गए।

लूट की खबर मिलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस के आला अधिकारी फौरन मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि अभी इस बात का अंदाजा नहीं लगाया गया कि लूट में कितना नुकसान हुआ है। लेकिन शुरुआती आंकलन के मुताबिक चार किलोग्राम से अधिक सोना, हीरा-पन्ना समेत दूसरे कीमती रत्न लूटा है। जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+