मनचले का साथ देने पर कौशांबी में पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड, पुलिस फॉलोअर ही बन गया था रोमियो

लोगों ने सड़क पर हंगामा करते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों को फोन किया तो शिवबाबू वहां से भाग निकला। इससे पहले रोमियो पुलिस वाला लड़कियों का हाथ पकड़कर उनसे बदतमीजियां कर रहा था...

इलाहाबाद। कौशांबी जिले में मनचले का साथ देने पर पूरी पुलिस चौकी को ही सस्पेंड कर दिया गया है। मामला सिघिया पुलिस चौकी का है जहां चौकी गेट पर महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। किशोरी का हाथ पकड़कर रोमियो स्टाइल में एक पुलिस वाला ही बदतमीजी पर उतारू हो गया। मदद के लिए चिल्लाने पर पड़ोसियों ने हंगामा काटा तो मामले ने तूल पकड़ लिया। अधिकारियों तक बात पहुंची तो तत्काल दरोगा और चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया।

मनचले का साथ देने पर कौशांबी में पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड, पुलिस फॉलोअर ही बन गया था रोमियो
मनचले का साथ देने पर कौशांबी में पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड, पुलिस फॉलोअर ही बन गया था रोमियो

चौकी के सामने रोमियो करता रहा बदतमीजी

कौशांबी के भरवारी कस्बे में सिघिया चौकी है। जिसके कंधे पर इलाके की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है। इसी चौकी में शिव बाबू नाम का मनचला फॉलोअर (खाना बनाने वाला) काम करता है। जो आए दिन किसी न किसी को परेशान करता है लेकिन पुलिस का आदमी होने के चलते हर कोई उसकी बदतमीजी देखकर भी खामोश रह जाता। फॉलोअर शिवबाबू की हरकतें अब इतनी बढ़ गई थी कि वो चौकी के ठीक सामने मकान में रह रहे अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक के घर में मौजूद महिलाओं को परेशान करने लगा। इन दिनों कथावाचक मलेशिया में हैं। घर में उनकी पत्नी और दो बेटियां ही मौजूद हैं। शिवबाबू रोज बेटियों पर छींटाकशी और अपने छिछोरेपन का इजहार करता। लेकिन शाम को तो हद ही हो गई, शिव बाबू कथावाचक के घर पहुंचा और लड़की का हाथ पकड़कर अश्लीलता करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। आवाज सुनकर बहन और मां उसे बचाने पहुंची तो शिवबाबू उनसे भी बदसलूकी करने लगा।

मनचले का साथ देने पर कौशांबी में पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड, पुलिस फॉलोअर ही बन गया था रोमियो
मनचले का साथ देने पर कौशांबी में पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड, पुलिस फॉलोअर ही बन गया था रोमियो

तमाशबीन बनी रही पुलिस चौकी

पुलिस चौकी के सामने अपनी छिछोरी हरकत से शिवबाबू महिलाओं से बदसलूकी और मारपीट कर रहा था। लेकिन पुलिस चौकी पर मौजूद वर्दीधारी सिर्फ तमाशबीन बने रहे। मदद की गुहार सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जुटी तब भी शिवबाबू अपनी हेकड़ी दिखाता रहा। लोगों ने सड़क पर हंगामा करते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों को फोन किया तो शिवबाबू वहां से भाग निकला। पड़ोसियों ने कार्रवाई के लिए चौकी पर दबाव बनाया तो फटकार लगाकर सबको भगा दिया गया। लेकिन पड़ोसी और परिजन फॉलोअर की रोज-रोज की बदतमीजी से तंग आ चुके थे और कार्रवाई पर अड़ गए। इसके बाद मीडिया के पहुंचने पर मामले ने तूल पकड़ा तो अधिकारियों ने घटना के बाबत जवाब तलब किया।

पूरी चौकी हुई सस्पेंड

सिघिया पुलिस चौकी में एक दरोगा और चार सिपाही तैनात थे। घटना में सभी की संलिप्तता पाई गई। कप्तान ने प्राथमिक जांच में ही चौकी के दरोगा और चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। जिसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+