VIDEO: मनचले छेड़ते थे रोज-रोज लड़की, एक दिन पहुंचा भाई और गांव भर ने पीटे आशिक
मोहल्ले में पहुंचते ही आरोपी युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू की और उसका हाथ पकड़कर खींचने लगे। ये देख लड़की का भाई गुस्से से तमतमा गया और फिर...
हापुड़। हापुड़ देहात क्षेत्र के शक्ति नगर में मनचलों की कुछ लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। इसी दौरान मनचलों की पिटाई का वीडियो किसी युवक ने अपने मोबाइल से बना लिया और वायरल कर दिया। आप EXCLUSIVE तस्वीरों में देख सकते हैं कैसे मनचले की पिटाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक लड़की का हाथ पकड़ना इसे भारी पड़ गया। लड़की के विरोध के बाद लड़की के भाई और मोहल्ले के लोगों ने दोनों को पकड़कर जमकर पीटा और उनकी बाइक को तोड़ डाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

देखिए VIDEO...
बता दें कि ये मामला हापुड़ के थाना देहात छेत्र के मोहल्ला शक्ति नगर का है जहां स्कूल जा रही छात्रा से दो बाइक सवार मनचले कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसके बारे में पीड़ित छात्रा ने अपने घर पर बताया तो छात्रा का भाई भी छात्रा के पीछे चलने लगा। मोहल्ले में पहुंचते ही आरोपी युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू की और उसका हाथ पकड़कर खींचने लगे। ये देख लड़की का भाई उन्हें धमकाने लगा कि शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी वहां इकट्ठे हो गए और आरोपी युवकों को जमकर पीटा और उनकी बाइक भी तोड़ी गई।
गुस्साए लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी आरोप लगाया कि जब सरकार ने एंटी रोमियो दल बनाया हुआ है तो सरकार का ये दल केवल शुरू में ही काम करता दिखाई दिया था लेकिन अब कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे इस तरह के मजनुओं की हिम्मत दिन पे दिन बढ़ती जा रही है। सरकार को इस ओर कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए। जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। हालांकि पुलिस ने मोके पर पहुंचकर आरोपी दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications