Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: ना मारो, ना मारो...कहकर रोमियो को मारा जी भर के

रोज-रोज की बढ़ती छेड़छाड़ की घटना से पब्लिक भी तंग आ चुकी है, तभी तो इस मजनू की पिटाई तबियत से की और कहते भी रहे 'अरे बस करो अब मत मारो'...

कानपुर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों से हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं से तंग आकर अब जनता खुद ही फैसला करने लगी है। कुछ ऐसा ही कानपुर में देखने को मिला जहां सरेराह एक युवती को छेड़ने पर पब्लिक ने शोहदे को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। 100 नंबर पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शोहदे को अपनी हिरासत में लिया।

VIDEO: ना मारो, ना मारो...कहकर रोमियो को मारा जी भर

मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है जहां स्कूटी सवार युवती से मुक्तेश्वर नाम का शोहदा छेड़खानी कर रहा था। युवती ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो शोहदे ने उसका हाथ पकड़ लिया। जिससे युवती ने शोर मचा दिया। इसके बाद पब्लिक ने शोहदे को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिटे-पिटाए शोहदे को अपनी हिरासत में लिया।

युवती ने बताया कि जब भी घर से बाहर निकलती हूं तो ये पीछा करता है। पीछा करके बात करने का दबाव बनाता है, मना करने पर गोली मारने की धमकी देता है। इस बार भी इसने पीछा करके मेरा हाथ पकड़ लिया और किसी तरह से मैंने हाथ छुड़ाया तो गोली मारने की धमकी देने लगा। वहीं युवती से छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को जब पब्लिक पीट रही थी तो वो पुलिस के पास ले जाने की गुहार लगाता रहा। लेकिन रोज-रोज हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं से तंग पब्लिक को भला शोहदे पर क्यों रहम आता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+