PICs: लापता सिर पर था इश्क सवार! बुलंदशहर रोहित मामले में पुलिस से भिड़े घरवाले

1 अक्टूबर की शाम को 21 साल का रोहित घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। रोहित के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नही लग सका। बाद में उसकी सिर कटी लाश मिली।

बुलंदशहर। बुलंदशहर जंक्शन की चौकी एरिया में दो दिन से गायब रोहित का सिर कटा शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कपड़ों के आधार पर की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टमा के लिए भेज दिया और नामजद हत्यारों की तलाश में जुट गई। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस मृतक रोहित का ना तो सिर बरामद कर सकी है और ना ही हत्या आरोपियों को अरेस्ट करने में सफल हो पाई हैं। मृतक के परिजनों ने न्याय के लिए एसएसपी ऑफिस का घेराव कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामला बुलंदशहर के गौठनी गांव का है। 1 अक्टूबर की शाम को 21 साल का रोहित घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। रोहित के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नही लग सका। परिजनों ने रोहित के गायब होने की सूचना खुर्जा जंक्शन चौकी पुलिस को भी दी थी।

क्या है लापता सिर का मामला?

क्या है लापता सिर का मामला?

बता दें कि रोहित का सिर कटा हुआ शव 3 अक्टूबर को खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गौठनी गांव के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। हत्या आरोपियों ने रोहित का सिर और हाथ-पैर काटकर निर्ममता से हत्या की थी और फरार हो गए थे। सुबह जब लोग अपने खेत पर गए तो उन्होंने सिर कटा शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक का सिर गायब था, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों ने कपड़ों के आधर पर शव की शिनाख्त की हैं।

प्रेम-प्रसंग में हुई रोहित की हत्या!

प्रेम-प्रसंग में हुई रोहित की हत्या!

मृतक के चाचा अनिल की माने तो महेंद्र उर्फ हुलड़ ने अपनी बहन से छेड़खानी के शक में मृतक रोहित की जमकर पिटाई की थी। बताया कि मृतक रोहित और आरोपी की बहन एक दुसरे को प्रेम करते थे। इस मामले में मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताते हुए 3 लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

SSP का किया घेराव

SSP का किया घेराव

मृतक रोहित की हत्या के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली के खाली हैं। इस बात से नाराज होकर मृतक के परिजन और गौठनी गांव के सैकडों ग्रामीण सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर जमकर प्रदर्शन करते दिखे। परिजनों का आरोप था कि पुलिस अभी तक ना तो मृतक का सिर ही बरामद कर सकी है और ना ही आरोपियों को अरेस्ट कर सकी है। प्रदर्शन कर रही मृतक की मां और बुआ बेहोश होकर एसएसपी ऑफिस में गिर पड़ीं। जबकि पुलिसकर्मी पीड़ित की वीडियोग्राफी करते रहें।

क्या कहते हैं अधिकारी?

क्या कहते हैं अधिकारी?

एसएसपी ने बताया कि इस मामले का शीघ्र खुलास कर दिया जाएगा। बताया कि एसपी क्राईम, सीओ खुर्जा और दो एसओ को टीम बनाकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ तथ्य निकलकर सामने आए हैं। पूरे मामले की जांच और आरोपियों के हिरासत में आने के बाद ही मौत के सही कराण का पता चल सकता हैं। फिलहाल प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+