Robertsganj Seat Latest Update: मंच पर उठक-बैठक लगाकर माफी मांगने वाले BJP प्रत्याशी को मिले कितने वोट?

Robertsganj Seat Latest Update: मंच पर उठक-बैठक लगाकर माफी मांगने वाले BJP प्रत्याशी को मिले कितने वोट?

नई दिल्ली, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आ रहे है। मतगणना जारी है। अब तक के चुनावी नतीजों के मुताबिक उत्तर प्रदेस में बीजेपी को प्रचंड सीटें मिलती दिख रही है। अगर रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट (Robertsganj Result) पर वोटों की गिनती जारी है। राज्य की सोनभद्र जिले में आने वाली रॉबर्ट्सगंज सीट पर भी वोटों की गिनती चल रही है। अभी तक के ताजा रूझानों के मुताबिक चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भूपेश चौबे, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अविनाश कुशवाहा से आगे चल रहे हैं। अबतक भूपेश चौबे को 4721 वोट मिले हैं।

Robertsganj Seat Latest Update:

आपको याद दिला दें कि भूपेश चौबे वहीं उम्मीदवार हैं, जिन्होंने एक चुनावी सभा में जनता से अपनी गलती का माफी मांगते हुए मंच पर उठक-बैठक लगाई थी और जनता से अपने कामों के लिए माफी मांगी थी। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

क्यों मांगी थी माफी

बीजेपी प्रत्याशी भूपेश चौबे ने मंच से कहा कि जिस तरह से 2017 के चुनाव में आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपना आशीर्वाद दिया उसी तरह इस बार भी आपका आशीर्वाद मिले, जिससे राबर्ट्सगंज विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिल सके। इसके साथ ही पांच सालों के कार्यकाल में विधायक से हुई गलतियों पर उन्होंने माफी मांगी और मंच पर ही उठक बैठक करने लगे। इसके बाद उनका एक और वीडियो सोसळ मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो एक बुजुर्ग को मालिश करते नजर आए।

आपको बता दें कि रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। 2017 में रॉबर्ट्सगंज में कुल 44.21 प्रतिशत वोट पड़े। BJP के भूपेश चौबे ने समाजवादी पार्टी के अविनाश कुशवाहा को 40538 वोटों के बड़े मार्जिन से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+