लखनऊ में डकैतों ने घर में बोला धावा, तीन को मारी गोली, दो नाबालिग अगवा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक बड़ी घटनाएं सामने आ रही है, पहले जहां स्कूल के भीतर मासूम के चेहरे पर चाकू मारने का मामला सामने आया तो आज चिनहट इलाके में डकैतों ने एक घर पर धावा बोल दिया और बदमाशों ने परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। बदमाशों ने घर में घुसकर जमकर लूटपाट की और दो नाबालिग लड़कियों को भी अगवा करके ले गए। यह घटना गुरुवार देर रात 12.30 बजे की है, जहां बदमाश अचानक से घर में घुस गए, बदमाशों के लूटपाट का जब लोगों ने विरोध किया तो इन लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

देर रात की घटना
जानकारी के अनुसार कुल सात बदमाशों ने परिवार पर धावा बोला था, जिसके बाद इन लोगों ने लूटपाट के बाद परिवार की दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस एक घंटे के बाद 1.30 बजे पहुंची। घटना के एक घंटे के बाद पुलिस ने दोनों अगवा लड़कियों की तलाश कर ली और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों नाबालिग घर के पास मिली
जिस घर में यह लूट की घटना हुई है, वह चिनहट के थाना क्षेत्र उत्तरधौना गांव का है। दीनानाथ अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं, उनके घर में आधी रात को अचानक डकैतों ने धावा बोल दिया और जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों को जब घर में अलमारी का पता नहीं लगा तो उन्होने दीनानाथ, उनकी पत्नी और बहू को गोली मार दी और अपने साथ दो लड़कियों को लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 300 मीटर दूर दोनों बहनों को बरामद किया जहां बदमाश उन्हें छोड़कर भाग गए थे।
नाइट शिफ्ट पर गया था बेटा
स्थानीय लोगों ने इस बात का शक जताया है कि दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ बदमाशों ने रेप किया है, पुलिस ने दोनों ही लड़कियों को अभी तक मेडिकल जांच के लिए नहीं भेजा है। दीनानाथ चिनहट पुलिस, सीओ गोमती नगर, एसपी ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दीनानाथ की हालत काफी गंभीर है जिसके चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दीनानाथ का बेटा मोहित सिंह चौहान गार्ड की नौकरी करता है और वह नाइट शिफ्ट के लिए गया था।
पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर
मोहित ने बताया कि जब मुझे देर रात फोन आया तो मैंने पुलिस को इसकी जानकारी दी, आधे घंटे बाद मेरे पास पुलिस का फोन आया और एक घंटे बाद हम मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे, तबतक बदमाश लूटपाट करके पूरा सामान लेकर जा चुके थे। वहीं इस पूरी घटना के बारे में एसपी नॉर्थ अनुराग वत्स का कहना है कि देर रात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है, तीन लोगों को उन्होंने गोली मारी है, जिनका इलाज कराया जा रहा है, पीड़ित परिवार ने अपने तीन पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी है।












Click it and Unblock the Notifications