मंत्री जी से रोडवेज कर्मचारी बोला 'ये वॉल्वो है खटारा बस नहीं जो चढ़ लिए'

इसके बाद तो मंत्री जी का पारा हाई हो गया हालांकि तब तक रोडवेज के आला अफसर भी बस के अंदर आ गए। अधिकारियों के हावभाव देखकर रोडवेज कर्मी के होश उड़ गए।

इलाहाबाद। रविवार रात सूबे के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह बस अड्डे पहुंचे। यहां वो लाव-लश्कर को नीचे रोककर इलाहाबाद से लखनऊ जा रही एसी वॉल्वो बस में अकेले ही चढ़ गए। इस पर एक यात्री ने उन्हें पहचान लिया तो बस में असुविधा की शिकायत करने लगा। इस पर रोडवेज कर्मी मंत्री जी पर ही भड़क गया कि बस में चढ़कर नेतागीरी कर रहे हो। 'ये वॉल्वो है, खटारा बस नहीं कि चढ़ लिए।'

मंत्री जी से रोडवेज कर्मचारी बोला 'ये वॉल्वो है खटारा बस नहीं जो चढ़ लिए'

इसके बाद तो मंत्री जी का पारा हाई हो गया हालांकि तब तक रोडवेज के आला अफसर भी बस के अंदर आ गए। अधिकारियों के हावभाव देखकर रोडवेज कर्मी के होश उड़ गए। मंत्री जी ने रोडवेज कर्मी पर कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन यात्री द्वारा बस में गर्म पानी दिए जाने की शिकायत पर अधिकारियों को तलब कर लिया।

मंत्री जी से रोडवेज कर्मचारी बोला 'ये वॉल्वो है खटारा बस नहीं जो चढ़ लिए'

परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रोडवेज अफसरों को ढेरों शिकायतें मिलने पर फटकार लगाई। उन्होंने एआरएम को चेतावनी दी कि अगर आगे ये सब सुनने को मिला तो मौका नहीं दिया जाएगा। मंत्री जी ने यात्रियों के साथ किए जा रहे बर्ताव को आड़े हाथों लिया और कहा कि रोडवेज कर्मी यात्रियों से सलीके से पेश आएं तो बेहतर होगा। उन्होंने वॉल्वो बस के लखनऊ आलमबाग डिपो के एआरएम को सख्त लहजे में समझाया कि वो कर्मचारियों को व्यवहार कुशल बनाएं।

मंत्री जी से रोडवेज कर्मचारी बोला 'ये वॉल्वो है खटारा बस नहीं जो चढ़ लिए'

शादी समारोह में हुए शामिल

राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह यहां एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान इलाहाबाद रोडवेज और आरटीओ विभाग के अफसरों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। बैठक के बाद वो सिविल लाइंस बस स्टेशन पर पहुंचे तो बस चेक करने के लिए अंदर दाखिल हो गए। इस पर रोडवेज कर्मी ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी।

मंत्री जी से रोडवेज कर्मचारी बोला 'ये वॉल्वो है खटारा बस नहीं जो चढ़ लिए'

मंत्री जी ने साफ-सफाई बेहतर करने का निर्देश देते हुए यात्रियों से ओवर चार्जिंग पर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने खानपान स्टॉलों पर सामान की लिस्ट लगाने का भी निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन के जन आहार केंद्र की तर्ज पर सिविल लाइंस बस स्टेशन पर भी अब सस्ती कैंटीन यात्रियों को उपलब्ध होगी। इस दौरान ई-चालान और अर्द्ध कुंभ मेले में दस हजार बसों के इंतजाम की बात भी कही गई।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+