Road accident: गाजीपुर में तेल, कानपुर में मौत, पीलीभीत में पिटाई! एक ही दिन में यूपी के तीन बड़े हादसे

Road accident: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सोमवार सुबह एक अनोखी घटना ने सबका ध्यान खींचा। नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर में भरा हजारों लीटर सरसों का तेल सड़क और पास की पोखरी में फैल गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही तेल फैलने की खबर आस-पास के गांवों तक पहुंची, लोग बाल्टी, डिब्बे और बोतलें लेकर मौके पर टूट पड़े। ग्रामीणों में तेल बटोरने की होड़ मच गई और इस नजारे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।

road-accidents-in-up-ghazipur-khanpur-pilibhit

तेल लूट की यह घटना कुछ ही देर में चर्चा का विषय बन गई। लोग पोखरी में उतरकर और सड़क से झुक-झुक कर तेल भरते नजर आए। वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को चेताया कि बिना जांच के इस तेल का उपयोग स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है।

तेल सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को तेल न उठाने की सलाह दी। हालांकि शुरू में भीड़ टस से मस नहीं हुई लेकिन धीरे-धीरे पुलिस की बातों का असर हुआ और लोग वापस लौटने लगे। इस बीच, टैंकर का ड्राइवर और खलासी मौका देखकर फरार हो गए।

पुलिस ने टैंकर को सड़क से हटवाया और हाईवे को सुचारू किया। वहीं पोखरी में फैले तेल से स्थानीय जलस्रोत भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। पर्यावरण विभाग को सूचना दे दी गई है।

कानपुर में डंपर ने रौंदी बाइक, दो की मौत

इसी दिन यूपी के कानपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सजेती थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों कुछ दूरी तक घिसटते चले गए।

स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दीपक और संजू हेलमेट नहीं पहने थे, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी।

पीलीभीत में कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत

उत्तर प्रदेश के ही पीलीभीत जिले में एक और सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। माधोटांडा मार्ग पर ग्राम ढेरम मडरिया के पास रविवार शाम एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार महेंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धनश्याम नामक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटना करने वाले कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। कार चालक की पहचान कलीनगर तहसील के लेखपाल के रूप में हुई है।

कार में तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी अन्य पुलिस बल के साथ पहुंचे और हालात को काबू में लिया।

पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भिजवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+