Road Accident: ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में 6 की मौत, ये हैं मृतक

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
देवा-फतेहपुर मार्ग पर ट्रक और कार की भिंडत में 6 लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक ने कार में इस कदर टक्कर मारी है कि कार के परखच्चे उड़ गए। क्रेन से खींचकर कार को निकला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, देवा-फतेहपुर मार्ग पर कल्याणी नदी के पुल के पास यह हादसा उस समय हुआ जब मौलवीगंज निवासी प्रदीप रस्तोगी (55) अपने परिवार के साथ कानपुर के बिठूर से लौट रहे थे। कल्याणी नदी पुल के पास पहुंचे ही थी कि ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में में प्रदीप रस्तोगी, इनकी पत्नी माधुरी रस्तोगी (52), पुत्र नितिन (35), युवक नैमिष (20), कार चालक मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र खड़ेहरा गांव निवासी श्रीकांत (40), और एक अन्य की मौत हो गई। प्रदीप के पुत्र कृष्णा रस्तोगी (15) और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

barabanki

हादसा होते ही आस पास अफरा तफरी मच गई। लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम के पहुंचते की कार में फंसे लोगों को निकालने का काम किया गया। सभी को क्रेन से बाहर निकाला गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत और 2 घायल हुए हैं। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+