Lucknow में RMLIMS को जल्द मिलेगी 1000 बेड की सुविधा, जानिए क्या मिलेंगी सहूलियतें
लखनऊ, 23 सितंबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में यूपी ही नहीं अन्य राज्यों से भी गंभीर बीमारियों के मरीज इलाज के लिए आते हैं। इस दौरान बेड की कमी की वजह से दूर दराज से आए लोगों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार अब बेहतर कदम उठाने जा रही है। RMLIMS के डायरेक्टर का दावा है कि संस्थान को जल्द ही 800 से 1000 विस्तरों वाला खुद का अस्पताल मिल जाएगा जिससे मरीजों के इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी।

जल्द मिलेगा 1000 बेड का अस्पताल
RMLIMS में जल्द ही एक नया 800 से 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल होगा। RMLIMS निदेशक डॉ सोनिया नित्यानंद ने कहा, "इससे आपातकालीन एवं ह्दययाघात के रोगियों के बढ़ते भार को पूरा करने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद के मानदंडों को पूरा करने में भी मदद करेगा। यह गुर्दे के प्रत्यारोपण कार्यक्रम का विस्तार करने और कुछ मौजूदा विभागों के विस्तार में मदद करने के अलावा नव निर्मित विभागों के बिस्तरों को समायोजित करने में भी मदद करेगा।"
संस्थान को केंद्र से मिली है 60 करोड़ रुपये की धनराशि
उन्होंने कहा कि एमबीबीएस सीटों (150 से 200) में वृद्धि से संस्थान को केंद्र से 60 करोड़ रुपये की धनराशि की मंजूरी मिली है। नित्यानंद ने कहा कि "इसमें से, हमने अपने छात्रों और कर्मचारियों के लिए एक इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रस्ताव रखा है और हमें ₹ 25.2 करोड़ की मंजूरी भी मिली है, जिसमें से हमने एक सभागार परिसर का प्रस्ताव दिया है।"
नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने 66 नई पोस्ट ग्रेजुएट सीटें दीं
डायरेक्टर ने कहा कि "पिछले एक साल में नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने 66 नई पोस्ट ग्रेजुएट सीटें दी हैं, जो शायद बहुत कम समय में राज्य में किसी संस्थान को आवंटित सीटों की सबसे अधिक संख्या में से एक है। इसके अलावा 6 नई डीएनबी सीटों को भी मंजूरी दी गई है। नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की गई है और बीएससी शुरू करने की अनुमति दी गई है। 40 सीटों वाला नर्सिंग कोर्स शुरू किया गया है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस साल जनवरी में पहला बैच पहले ही शामिल हो चुका है। "
डॉक्टोरल सर्टिफिकेट कोर्स और फेलोशिप शुरू किए गए
RMLIMS ने 13 पोस्ट-डॉक्टोरल सर्टिफिकेट कोर्स और फेलोशिप शुरू किए हैं और पीडियाट्रिक हेपेटोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, पीडियाट्रिक्स ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स ऑप्थल्मोलॉजी, हेड एंड नेक कैंसर, क्लिनिकल हेमटोलॉजी, रुमेटोलॉजी, श्रवण दोष वाले बच्चे, ब्रेस्ट क्लिनिक, स्टोमा केयर में नई विशेष सेवाएं शुरू की हैं। क्लिनिक, एनो-रेक्टल क्लिनिक और एंड्रोलॉजी क्लिनिक भी शुरू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications