मथुरा: भाजपा प्रत्याशी का सर काटने की बात कह रहे नेता, वीडियो वायरल

इस वीडियो में पीयूष धनगर, बीजेपी नेता की गर्दन काटने की बात कह रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मथुरा। सियासत में नेता अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बोलते समय कभी-कभी हदें पार कर जाते हैं। कुछ ऐसा ही बलदेव विधानसभा क्षेत्र में हुआ जहां राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी निरंजन धनगर के बेटे पीयूष धनगर, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पूरन प्रकाश के खिलाफ अपशब्द बोलते देखे गए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेता जो बातें बोल रहे हैं, वह राजनीति को शर्मसार करनेवाली है। Read Also: मानिकपुर विधानसभा सीट पर आमने-सामने भिड़ेंगे बसपा के दो पूर्व दिग्गज

मथुरा: भाजपा प्रत्याशी का सर काटने की बात कह रहे नेता, वीडियो वायरल

बलदेव विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी के तौर पर निरंजन धनगर चुनाव लड़ रहे हैं जहां उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश से है। निरंजन धनगर के बेटे पीयूष धनगर जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पूरन प्रकाश के खिलाफ जमकर अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीयूष धनगर, पूरन प्रकाश की गर्दन काटने और उनकी हत्या करने की बात कर रहे हैं।

यह पता नहीं चल पाया कि यह वीडिया कहां की है और कब की है। सवाल यही उठता है कि क्या राजनीति में इस तरह की बयानबाजी उचित है? वीडियो वायरल होने पर जब पीयूष धनगर से इस बारे में सवाल किए गए तो वे कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने इसे अपने खिलाफ षड्यंत्र बताया। देखिए वीडियो -

इस बारे में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रविंद्र कुमार ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी के निर्देश दिए गए हैं कि इस वीडियो क्लिप की जांच कराकर मामला दर्ज किया जाए। Read Also: यूपी चुनाव में दिखा एक गजब नजारा, जब नामांकन कराने अर्थी पर पहुंची एक 'लाश'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+