Jayant Chaudhary:किसान आंदोलन और सत्यपाल मलिक पर क्या बोले जयंत चौधरी? सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर बोली ये बात
RLD Jayant Chaudhary News: यूपी में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो चुका है। कांग्रेस को 17 सीटें तय की गई है। वहीं दूसरी तरफ देश में एक बार फिर किसान आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है।
वहीं वहीं पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और उनके करीबियों के ठिकाने पर सीबीआई ने गुरुवार 22 फरवरी को छापा मारा। ऐसे में एनडीए में शामिल होने की खबरों के बीच अमरोह पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने सभी मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया है।

किसान आंदोलन पर जयंत चौधरी
किसान आंदोलन को लेकर जयंत चौधरी ने कहा कि उम्मीद है कि इसका कोई हल निकलेगा। दोनों तरफ से धैर्य की आवश्यकता है। कोई हिंसा ना हो और उनकी बात मानी जाए।
वहीं एनडीए में शामिल होने की खबरों पर उन्होंने कहा कि घोषणा (NDA के साथ गठबंधन की) होगी तो जानकारी मिल जाएगी।
सत्यपाल मलिक पर बयान देने से मनाई
जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के घर पर CBI की छापेमारी हुई है। यह कार्रवाई कीरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में 300 करोड़ की रिश्वत के मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिस पर जयंत चौधरी ने किसी तरह की प्रतिकिया नहीं दी।
उन्होंने कहा कि इस मामले पर मुझे कुछ नहीं कहना है। उन्होंने (सत्यपाल मलिक) खुद इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो इस पर मैं क्या बोलूं।
सपा गठबंधन पर दी बधाई
इसके बाद यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के सीट शेयरिंग पर जयंत चौधरी ने कहा कि मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। बता दें कि यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग की डील फाइनल हो चुकी है। कांग्रेस 17 और सरा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications