Chaudhary Charan Singh: चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर बोले जयंत चौधरी कहा- 'दिल जीत लिया...'
Jayant Chaudhary News Uttar Pradesh: देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा की है। इस ऐलान के बाद रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने अपनी प्रतिकिया दी है। यह प्रतिक्रिया उन्होंने पीएम मोदी के सोशल मीडिया पर पोस्ट जवाब दिया।
पीएम मोदी ने लिखा
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

दिल जीत लिया
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा के बाद पीएम मोदी के पोस्ट का जवाब देते हुए जयंत चौधरी ने लिखा कि दिल जीत लिया! शुक्रवार को भारत सरकार ने तीन लोगों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक एम.एस स्वामीनाथन और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का नाम शामिल है।
भारत रत्न की घोषणा के बाद किसान मजदूर और उनके अनुयायियों में उत्साह है। उनके अनुयायियों ने इसे ऐतिहासिक पल बताया है। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 में हापुड़ में नूरपुर गांव में जाट परिवार में हुआ था। वैसे तो करियर की शुरुआत उन्होंने वकालत से की लेकिन गांधी जी के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेते हुए राजनीति में आए।












Click it and Unblock the Notifications