अखिलेश-मुलायम के बीच तकरार अभी भी जारी, विधायकों संग करेंगे अलग-अलग बैठक
समाजवादी पार्टी के भीतर मतभेद अभी भी जारी है, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने विधायकों संग बुलाई अलग-अलग बैठक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में करारी हार के बाद भी समाजवादी पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के भीतर अभी भी दो गुट अलग-अलग पार्टी को चला रहे हैं। एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 28 मार्च को विधायकों की बैठक बुलाई है तो दूसरी तरफ मुलायम सिंह ने भी 29 मार्च को विधायकों को बैठक के लिए बुलाया है, ऐसे में जिस तरह से अखिलेश और मुलायम पार्टी के भीतर अलग-अलग विधायकों संग बैठक कर रहे हैं उससे साफ है कि अभी भी पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है।

मुलायम सिंह यादव ने 29 मार्च को विधायकों की बैठक बुलाई है, माना जा रहा है कि इस बैठक में वह विधायक दल के नेता पर चर्चा कर सकते हैं, जानकारी के अनुसार बैठक के बाद मुलायम सिंह इन विधायकों को खाना भी खिलाएंगे। आपको बता दें कि 28 मार्च से विधायकों का शपथ ग्रहण शुरु हो रहा है। आपको बता दें कि अखिलेश यादव 16 मार्च को नई सरकार के गठन के बाद अपने विधायकों के साथ बैठक की थी।
इसे भी पढ़ें- बूचड़खानों पर 'योगी-एक्शन', विरोध में हड़ताल पर गए मीट कारोबारी
आपको बता दें कि शनिवार को सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, जिसमें शिवपाल यादव और मुलायम सिंह यादव को अखिलेश यादव ने न्योता नहीं दिया था, यही नहीं इस बैठक में दोनों ही नेताओं का एक बार भी जिक्र नहीं किया गया। बैठक में पार्टी के आर्थिक औऱ राजनीतिक प्रस्तावों को पास किया गया। बहरहाल अब देखने वाली बात यह है कि प्रदेश में जिस तरह से पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा है उसके बाद पार्टी के भीतर कुछ बड़ा बदलाव होता है या पार्टी के भीतर मतभेद आगे भी जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications