90 करोड़ के लिए दी नरबलि, जिस रस्सी से गला घोटा उसकी कर रहे थे पूजा

मथुरा। उत्तर प्रदेश में थाना सदर बाजार क्षेत्र से 2 अप्रैल को 19 वर्षीय सचिन निवासी लखीमपुर खीरी, मथुरा में रहकर रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने में पिता की मदद करता था। अचानक शाम करीब 8 बजे गायब हो गया। परिजनों ने उसे काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने थाने में सचिन के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी।

तांत्रिक के कहने पर की वारदात

तांत्रिक के कहने पर की वारदात

इस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने जब आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किये तो पता चला कि सचिन को सदर क्षेत्र के मोहल्ला मुर्शीदपुर के रहने वाले राजेन्द्र यादव और विनोद सैनी अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गए थे। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। दोनों ने पुलिस को बताया कि हाथरस के रहने वाले तांत्रिक बंटी सैनी पुत्र महावीर ने उनसे कहा था कि रस्सी से गला घोटकर किसी की नरबलि देने और फिर उस रस्सी की पूजा करने से 90 करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी।

शव को यमुना में बहा दिया

शव को यमुना में बहा दिया

दोनों ने बताया कि लालच में आकर हमने तांत्रिक और अपने दो साथियों लक्ष्मण सैनी और सोनू सैनी के साथ किसी की हत्या करने का प्लान बनाया। इसके लिए राजेन्द्र और विनोद बहला फुसलाकर सचिन को अपने साथ यमुना के महादेव घाट पर ले गए जहां रात्रि करीब 9 बजे पांचों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव यमुना में बहा दिया।

पांंचों हत्यारोपियों को किया अरेस्ट

पांंचों हत्यारोपियों को किया अरेस्ट

इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि पांचों हत्यारोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। इन्होंने सचिन नामक युवक की हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर यमुना किनारे स्थित झाड़ियों के पास से मृतक सचिन की चप्पल बरामद की गई हैं। मृतक के शव की यमुना में तलाश भी कराई गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है और अभी प्रयास जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+