प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची 'रिवॉल्‍वर रानी', बताई शादी से प्रेग्‍नेंट तक की कहानी

इसी बीच जयमाला का इंतजार कर रही दुल्हन देवेंद्र से शादी करने से इनकार कर देती है और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

कानपुर। एकता कपूर के डेली सोप्‍स में आपने देखा होगा कि शादी के दौरान जैसे ही दुल्‍हा, दुल्‍हन की मांग में सिंदूर भरने जाता है वैसे ही दुल्‍हन का प्रेमी आ धमकता है और बुलंद आवाज में कहता है 'ठहरो'। यूपी के कानपुर में भी हुआ ऐसा ही लेकिन थोड़ा अलग। जी हां, यहां प्रेमी की जगह प्रेमिका पहुंच गई। वो भी खाली हाथ नहीं बल्‍कि हाथ में पिस्‍टल लेकर। उसने दावा किया कि वो दुल्‍हें की प्रेमिका है और दोनों मंदिर में पहले ही शादी कर चुके हैं। हाई-वोल्‍टेज ड्रामा के बाद आखिरकार शादी कैंसिल हो गई। घटना की चर्चा पूरे इलाके में है और लोग अब उस लड़की को 'रिवॉल्‍वर रानी' कह रहे हैं।

क्‍या है पूरा मामला

क्‍या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर देहात के शिवली इलाके का है। देवेंद्र अवस्‍थी नामक युवक की शादी वहीं के एक गेस्‍ट हाउस से हो रही थी। सबकुछ सही चल रहा था। शादी का शोर था। डीजे फ्लोर पर लोग नागिन डांस कर रहे थे। दूल्‍हा-दुल्‍हन स्‍टेज पर थे। लेकिन ठीक जयमाला से पहले एक लड़की रिवॉल्‍वर लहराती हुए एंट्री लेती है। उसने दूल्‍हे पर रिवॉल्‍वर तान दिया और कहा कि वह मंदिर में उससे शादी कर चुका है, इसलिए किसी और लड़की से शादी नहीं कर सकता।

दूल्‍हे ने किया इंकार तो कनपटी पर लगा ली नाल

दूल्‍हे ने किया इंकार तो कनपटी पर लगा ली नाल

कहानी बिल्‍कुल फिल्‍मी थी। दूल्‍हे ने लड़की को पहचानने से इंकार कर दिया। उसके बाद लड़की ने रिवॉल्‍वर अपनी कनपटी पर लगा ली और खुदकुशी करने की धमकी देने लगी। लड़की यह भी आरोप लगाती है कि देवेंद्र और उसके बीच शारीरिक संबंध भी रहे हैं और वह गर्भवती भी हो चुकी है।

दुल्‍हन ने कर दिया शादी से इंकार

दुल्‍हन ने कर दिया शादी से इंकार

इसी बीच जयमाला का इंतजार कर रही दुल्हन देवेंद्र से शादी करने से इनकार कर देती है और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ है और दुल्हन का परिवार शादी तोड़ वहां से चले गए।

दुल्‍हन पक्ष ने ले लिया पैसा और बाकी सामान

दुल्‍हन पक्ष ने ले लिया पैसा और बाकी सामान

शादी समारोह में मौजूद रहने वाले एक और चश्मदीद ने बताया कि दुल्हन का परिवार और रिश्तेदार लड़के के परिवार से पहले दिया गया पैसा और बाकी सामान लेकर वापस अपने गांव लौट गए। वही देवेंद्र की एक्स-गर्लफ्रेंड होने का दावा करने वाली लड़की को भी परिवार के बड़े लोगों ने समझाया कि यह मामला शांति से सुलझा लिया जाएगा।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+