यूपी: सिपाही ने किया डायल 100 में भ्रष्टाचार का खुलास, DGP को लिखी चिट्ठी

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में डायल 100 पीआरवी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने डीजीपी को चिट्ठी लिखर विभागीय भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। पुलिसकर्मी ने डायल 100 में तैनात सब इंस्पेक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए उस पर कार्रवाई की मांग की है। सिपाही ने विभाग में चल रहे छुट्टी, रिजर्व और पोस्टिंग के नाम पर रिश्वखोरी की लिस्ट व एसआई से बातचीत की रिकॉर्डिंग भी डीजीपी को भेजी है। फिलहाल चिट्‌ठी व रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप है।

Revealing of corruption in Dial 100 by the soldier wrote a letter

डायल 100 पीआरवी में सिपाही उदय सिंह की तैनाती है। सिपाही का आरोप है कि विभाग में तैनात सब इंस्पेक्टर अभयपाल सिंह अपने ड्राइवर अनूप से पोस्टिंग के नाम पर पांच हजार, रिजर्व में रहने के तीन हजार, छुट्टी के नाम पर पांच सौ रुपया वसूलवाते हैं। शराब व मीट की पार्टी भी मांगते हैं। न देने पर प्रताड़ित किया जाता है। पुलिसकर्मी के आरोपों की चिट्ठी वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Revealing of corruption in Dial 100 by the soldier wrote a letter

इस मामले में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पूरा मामला मेरे संज्ञान में है। ये सिपाही अनुसाशन मेंटेन नहीं कर रहा है। यह ऑन ड्यूटी गैर हाजिर भी हो जाता है, जिसकी कई शिकायत सामने है। जिसकी जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद सिपाही पर विभागीय कार्रवाई की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+