UP: लखनऊ में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, 3 की मौत, 11 लोग निकाले, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर एक रिहायशी इमारत गिरने से बड़ हादसा हो गया। अब तक 10-11 लोगों को निकाला जा चुका है। 3 लोगों की मौत हुई है। मौके पर बचाव अभियान जारी है।

Lucknow Building Collapse

Lucknow Building Collapse: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चार मंजिला पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई, जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड की है, जहां एक रिहायशी इमारत ढह गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस के साथ SDRF, NDRF की टीम मौजूद है, जो लोगों को ंमलबे से निकालने के काम में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि अचानक बिल्डिंग गिर गई। इस हादसे के बाद मलबे से 3 शव मिले हैं। मौके पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे थे। SDRF, NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। 3 शव बरामद हुए हैं। शवों को अस्पताल भेजा गया है। लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

DM सूर्य पाल गंगवार ने कहा कि अभी तक 11 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है, सभी सुरक्षित हैं, उनका इलाज चल रहा है। अभी 5 और लोग दबे हो सकते हैं,मलबे को काट कर उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अभी 8-10 घंटे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलने की संभावना है।

Lucknow Building Collapse
रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने में 12-13 घंटे लगेंगे
Lucknow Building Collapse

वहीं डिप्टी कमांडेंट SDRF शोएब इकबाल ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, अब तक करीब 10-11 लोगों को निकाला जा चुका है। SDRF और NDRF की टीम लगी हुई है।

इससे पहले लखनऊ डीएम सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि 9 लोगों को बचा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना को भी बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी डीएस चौहान ने कहा कि हमारा अनुमान है कि 5-7 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने में करीब 12-13 घंटे लगेंगे।

30 से 35 लोगों के दबे होने की थी आशंका

इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि 7 लोगों को अचेत अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। अभी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं डीजीपी लखनऊ डीएस चौहान ने कहा कि जिस समय बिल्डिंग गिरी उस समय 8 परिवार बिल्डिंग के अंदर थे। 5 लोग सकुशल निकाल लिए हैं। लगभग 30-35 लोगों के अंदर होने की आशंका है। सीएम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है।

भूकंप के बाद आई इमारत में दरार!

हालांकि इमारत कैसे गिरी इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन डीजीपी लखनऊ के मुताबिक स्थिति एक प्राकृतिक आपदा की ओर इशारा करती है। उन्होंने कहा कि आज लखनऊ में 5.5 रिक्टर स्केल का भूकंप महसूस किया गया और इमारत नदी के किनारे है। एसडीआरएफ की 8 और एनडीआरएफ की 4 टीमें मौजूद हैं। बिल्डिंग का नाम अलाया अपार्टमेंट है। जो एक पुरानी बिल्डिंग बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि आज आए भूकंप के बाद इमारत में दरारें आई थीं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक यह जांच नहीं की है कि भूकंप के झटके ने पुरानी इमारत को कमजोर कर दिया था या नहीं।

Recommended Video

    Lucknow में भूकंप से बिल्डिंग गिरी, कई परिवार दबे, कई शव निकाले गए | वनइंडिया हिंदी

    सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश

    CM योगी ने पुरानी बिल्डिंग गिरने की दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+