लखनऊ विवि के बाद एक और शिक्षक की हुई पिटाई, छात्र ने ही पीटा उसे
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बीबीएयू में शिक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीबीएयू में एक शोध छात्र ने प्रोफेसर को पीट दिया। प्रोफेसर के चेहरे व शरीर कई चोटें आई हैं। शिक्षक ने शोध छात्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस छात्र पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एलसी मलैया अपने कार्यालय में अकेले बैठे थे। इसी बीच शोध छात्र संजय उपाध्याय अपनी पीएचडी लेकर पहुंचा। इसी बीच प्रोफेसर और शोध छात्र संजय उपाध्याय के बीच शोध को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद छात्र ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी। इसमें प्रोफेसर को काफी चोंटे आई है। विश्वविद्यालय के कुलपति ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। वहीं, दूसरी तरफ मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने त्वारित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र संजय उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है।
इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर एल सी मलाईया और छात्र के बीच पीएचडी को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते प्रोफेसर और छात्र के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद छात्र ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी। प्रोफेसर ने अशियाने थाने में छात्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कुछ दिन पहले लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों ने एडमिशन की मांग को लेकर शिक्षकों के मारपीट की थी। छात्रों ने शिक्षकों को इतनी बुरी तरह से मारा था कि मारपीट में शिक्षकों के कपड़े तक फाड़ दिए गए थे। इतना ही नही कुलपति की गाड़ी पर भी जमकर पत्थर फेंके गए थे, जिसमें कुलपति की गाड़ी के कांच तक टूट गया था। इसके बाद कुलपति ने अगले आदेश के तक लखनऊ विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया था। इतना ही नहीं एसएसपी दीपक कुमार को भी हटा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications