कब्र से निकालकर फिर बच्चे का पोस्टमॉर्टम, तहरीर के बावजूद नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

जब देर शाम तक वो वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन बालक का कहीं सुराग नहीं लगा। दूसरे दिन ग्रामीणों ने परिजनों को गांव के किनारे तालाब में शव पड़े होने की सूचना दी।

रायबरेली। रायबरेली के डलमऊ में 15 दिन पहले बालक की हुई मौत का मामला फिर एक बार गरमा गया है। कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर डीएम ने शव को कब्र से बाहर निकालने के निर्देश दिए हैं। जिस पर पुलिस और प्रशासन के अफसरों की निगरानी में रविवार को उसका शव फिर से क्रब खोदकर निकाला गया। मौत की वजह का पता लगाने के लिए शव को दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया।

Repostmortem of Childs Dead body

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मतोरिया मजरे कुड़वल के रहने वाले शत्रोहन का नौ वर्षीय पुत्र करुणाशंकर बीते दो सितंबर को गांव के कुछ बच्चों के साथ धार्मिक आयोजन को देखने के लिए गया था। जब देर शाम तक वो वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन बालक का कहीं सुराग नहीं लगा। दूसरे दिन ग्रामीणों ने परिजनों को गांव के किनारे तालाब में शव पड़े होने की सूचना दी।

मौत का कारण तालाब में डूबने का मान पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर मामले को रफा-दफा कर दिया। जबकि परिजन बार-बार हत्या किए जाने का शक जाहिर कर बालक के साथियों से पूछताछ करने के लिए लालगंज पुलिस से मांग की मगर किसी ने मामले पर गंभीरता नहीं दिखाई। तीन सितंबर को शव डलमऊ श्मशान घाट पर दफना दिया गया। परिजनों ने प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी से गुहार लगाई। मंत्री ने डीएम को फिर से बालक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए।

Repostmortem of Childs Dead body

तहरीर के बावजूद नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

मृतक के पिता शत्रोहन ने बताया की बीते 11 सितंबर को जिला अधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुए गांव के चार लोगों पर बालक की हत्या कर तालाब में फेंक देने का आरोप लगाया था। लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने की बात तो दूर प्रकरण में जांच तक करना उचित नहीं समझा।

शरीर पर थे चोट के निशान

मृतक बच्चे के पिता शत्रोहन ने बताया कि बालक तालाब के किनारे कीचड़ में मिला था। उसकी पीठ पर मिट्टी और कुछ खरपतवार भी रखा था। बालक के हांथ-पैर में चोट के निशान और आंख, नाक, मुंह से खून निकल रहा था।

रिपोर्ट आने पर होगी जांच

लालगंज कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों के शक के आधार पर मुकदमा नहीं दर्ज किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक बालक की मौत डूबने से हुई है। डीएम के मुताबिक फिर दुबारा पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+