एक विवाह ऐसा भी: शाहिद कपूर की फिल्म 'विवाह' जैसा हुआ सीन, स्ट्रेचर पर लेटी रही दुल्हन और दूल्हे ने भरी मांग

शादी वाले दिन दोपहर एक छोटे बच्चे को बचाने के चक्कर में दुल्हन आरती का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई। आरती की रीढ़ की हड्डी पूरी तरह टूट गई।

uttar pradesh pratapgarh news

आपको बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म विवाह तो याद होगी, जिसमें शाहिद कपूर चोटिल अमृता राव से अस्पताल जाकर शादी करते हैं। ऐसी ही वाक्या उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके में हुई है। प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके की रहने वाली आरती मौर्य की शादी भी स्ट्रेचर पर लेटकर हुई है। असल में आरती मौर्य की शादी नजदीक के ही गांव के अवधेश से तय हुई थी। 08 दिसंबर को बारात आनी थी, दोनों घरों में शहनाइयां बज रही थीं। परिवार के सदस्य और दूसरे मेहमान तैयार हो रहे थे, तभी दोपहर में एक ऐसी घटना घटी, जिसने सबकुछ बदल दिया।

शादी वाले दिन छत से नीचे गिर गई दुल्हन

शादी वाले दिन 08 दिसंबर को दोपहर 1.00 बजे के करीब एक छोटे बच्चे को बचाने के चक्कर में दुल्हन आरती का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई। आरती की रीढ़ की हड्डी पूरी तरह टूट गई। कमर और पैर समेत शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोटें आई हैं।

डॉक्टरों ने जब यह बताया कि फिलहाल आरती अपंग हो गई है और कई महीने तक बिस्तर से नहीं हिल सकती। ये बात जानकर सभी के होश उड़ गए। आरती के घर वाले और दूसरे लोगों को लगा कि लड़के वाले अब शादी तोड़ देंगे क्योंकि इलाज के बावजूद उसके पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद बहुत कम लग रही थी।

दूल्हे को दिया गया छोटी बहन से शादी का ऑफर

इसलिए परिवार वालों ने दूल्हे अवधेश और उसके घर वालों को दुल्हन आरती की छोटी बहन से शादी करने का ऑफर दिया। लेकिन उस वक्त दूल्हे अवधेश ने सबको हैरान करने वाला फैसला लिया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि दूल्हा ऐसा फैसला लेगा। किसी ने इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि साधारण से परिवार का सामान्य सा नजर आने वाला अवधेश ऐसा फैसला लेगा, जो मिसाल बन जाएगा।

अवधेश ने कहा- शादी सिर्फ आरती से करूंगा...

अवधेश ने आरती की छोटी बहन से शादी करने का फैसला ठुकरा दिया और कहा कि वह इस हालत में भी न सिर्फ आरती को पत्नी के तौर पर अपनाएगा, बल्कि शादी भी उसी दिन तय वक्त पर करेगा। अवधेश ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम के सहारे इलाज करा रही आरती की मांग भरना चाहता था। अवधेश की जिद पर डाक्टरों की टीम से इजाजत लेकर आरती को दो घंटे बाद एम्बुलेंस से वापस घर लाया गया। आरती को स्ट्रेचर पर लिटाकर शादी की रस्में अदा की गईं।

ऑक्सीजन और ड्रिप लगी होने की सूरत में ही अवधेश ने आरती की मांग भरी। शादी के बाद एक आम दुल्हनों की तरह आरती की भी विदाई हुई। हालांकि ये विवादई आरती के ससुराल जाने के बजाय अस्पताल लाई गई। अगले दिन होने वाले ऑपरेशन के फॉर्म पर खुद अवधेश ने पति के तौर पर दस्तखत किए। ये कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+