Free Ration Card: इस तारीख से होगा निःशुल्क राशन वितरण, मिलेगा इतना अनाज, अधिकारी ने की यह अपील
Free Ration In UP: निःशुल्क राशन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राशन वितरण की तिथि और समय दोनों प्रशासन द्वारा घोषित किए गए हैं । महराजगंज के जिला आपूर्ति अधिकारी ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग के निर्देशानुसार जून, 2025 के सापेक्ष आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क वितरण 30 मई से 10 मई तक किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है उक्त निर्देशों के अनुपालन के दृष्टिगत माह जून, 2025 में उचित दर विक्रेताओं द्वारा 30 मई से 6 जून तक ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों से अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 2 किग्रा गेहूं और 3 किग्रा चावल का वितरण निःशुल्क किया जाएगा।
उन्होंने कहा है कि उक्त वितरण दिवसों में उचित दर की दुकानें प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुली रहेंगी। उचित दर विक्रेताओं द्वारा वितरण के दौरान कोविड प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। राशनकार्डधारकों से भी अपील की जाती है कि वह उचित दर विक्रेता को सहयोग प्रदान कर कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए नियमानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करें।












Click it and Unblock the Notifications