यूपी: खून में सनी रेप पीड़िता तड़पती रही, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक बार फिर हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां अपनी मां के साथ गंगा स्नान के लिए आई 9 साल मासूम बच्ची को अगवा कर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद मासूम खून में लथपथ दर्द से कराह रही थी। बच्ची को लेकर उसके परिजन औरास थाना पहुंचे। सीमा विवाद बताकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। सीमा विवाद में उलझी पुलिस ने खून से लथपथ बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की जगह उसे घंटों थाने में ही बैठाए रखा।

Rape with innocent child in Unnao

मामला उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बुधवार को पीड़िता अपनी मां के संग गंगा स्नान करने गई थी। तभी एक शख्स ने उसे दबोच लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची को न देख मां ने उसकी खोजबीन शुरू की तो देर शाम बच्ची खून से लथपथ जंगल में मिली। इसके बाद परिजन उसे लेकर औरास थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला सफीपुर कोतवाली का कहकर मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं पीड़िता और उसकी मां को रातभर थाने में ही बैठाकर रखा। इस बीच पीड़िता इलाज के आभाव में तड़पती रही।

गुरुवार सुबह जब वारदात की खबर मीडिया के माध्यम से सामने आई तो आनन-फानन में पुलिस पीड़िता और उसकी मां को 35 किलोमीटर दूर सफीपुर कोतवाली लेकर पहुंची। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है और आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+