उन्नाव के बाद मुरादाबाद में गैंगरेप पीड़िता आई सामने, भाजपा विधायक का रिश्तेदार है आरोपी

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद की एक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने सरकार में राज्य मंत्री और भाजपा विधायक के रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए हड़कंप मचा दिया। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों के डर से उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है, उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है और आरोपी भाजपा नेताओं के संरक्षण में है।

Rape accused relation with BJP MLA not arrested in Moradabad

मुरादाबाद के थाना छजलैट क्षेत्र स्थित ग्राम ऐदलपुर जोगिया सिहाली में किसान जसराम की नाबालिक बेटी ने अपराधियों के डर से स्कूल जाना बंद कर दिया। पीड़िता की मानें तो 22 जून 2017 को वो घर में अकेली थी। उसके माता-पिता खेत पर पानी लगाने गए हुए थे, तब ही गांव के रहने वाले संजीव ठाकुर और अरुण घर मे घुस आये और बारी-बारी से मेरे साथ बलात्कार किया और पुलिस ने काफी दिन तक एफआईआर नहीं लिखी।

Rape accused relation with BJP MLA not arrested in Moradabad

आरोपी दोनों युवक पीड़ित के परिवार को धमकाते रहे जिस कारण पीड़िता ने स्कूल जाना बंद कर दिया और पुलिस बराबर पीड़िता के परिवार को समझौते के लिए धमका रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर पैसा मांग रहे हैं। पीड़ित के पिता का कहना है कि पुलिस ने एक आरोपी अरुण को तो जेल भेज दिया लेकिन दूसरे आरोपी संजीव को अभी तक गिरफ्तार नही किया। वो आये दिन धमकाता रहता है।

वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी सुभाष के रिश्तेदार बीजेपी सरकार में राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह और कांठ से भाजपा विधायक राजेश चुन्नू हैं जिस कारण पुलिस ने अभी तक उसको गिरफ्तार नहीं किया। इस घटना को पिछले 1 साल हो गए लेकिन पुलिस है कि सुस्त बैठी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+