Lok Sabha by-election: समाजवादी पार्टी ने EC को लिखा पत्र, बीजेपी पर लगाया धांधली का गंभीर आरोप
Lok Sabha by-election: समाजवादी पार्टी ने EC को लिखा पत्र, बीजेपी पर लगाया धांधली का गंभीर आरोप
लखनऊ, 23 जून: उत्तर प्रदेश में आज (गुरुवार 23 जून) आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इन दोनों सीटों पर सुबह 07 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 06 बजे तक होगा। दोनों सीटों पर मतदान के प्रति मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आजमगढ़ और रामपुर सीट पर बीजेपी द्वारा चुनाव को प्रभावित करने और गड़बड़ी करने के आरोप लगाया है।
Recommended Video

समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गुरुवार 23 जून को मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिए दो पत्र ट्वीट किए गए है। दोनों पत्रों को ट्वीट करने के साथ लिखा गया है कि, 'आज़मगढ़ लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आज़मगढ़ व मेहनगर के सभी मतदान केंद्रों से साज़िश के तहत बीजेपी के इशारे पर मतदान में गड़बड़ी करने की नीयत से सपा के सभी बूथ एजेंटो को बाहर निकाल दिया गया है। संज्ञान ले चुनाव आयोग। निष्पक्ष चुनाव करें सुनिश्चित।'
तो वहीं, 'रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जारी मतदान को प्रभावित करने के मकसद से विधासभा स्वार के टांडा और दरयाल इलाकों में सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है।' पत्र में चुनाव आय़ोग से मामले का संज्ञान लेने की अपील की गई है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में लिखा है कि पुलिस सत्तापक्ष के दबाव में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से मारपीट कर बीजेपी के पक्ष में वोट देने का दबाव बना रही हैं।
इससे पहले भी रामपुर से विधायक और पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने रामपुर पुलिस पर गंभीर आऱोप लगाए थे। आजम खान ने कहा था कि, 'मैं पूरी रात जागता रहा। हमारे लोकसभा उम्मीदवार गंज पीएस, कोतवाली पीएस, सिविल लाइंस पीएस (रामपुर में) गए थे। सबसे अभद्र व्यवहार गंज थानाध्यक्ष का, हिंसा भी की...।' इतना ही नहीं, आजम खान ने कहा कि अगर वोट प्रतिशत गिराई जाती है तो इसका इल्जाम पूरा प्रशासन पर आएगा।












Click it and Unblock the Notifications