5 घंटे बाद चिता से उठा 'मरा हुआ' रामकिशन, बोला- मुझे गलती से यमलोक ले गए थे यमदूत

Recommended Video

      Aligarh में Yamraj को शख्स ने दी मात, जिंदा होकर लौटा | वनइंडिया हिंदी

      अलीगढ़। मरने के बाद अगर कोई आदमी जिंदा हो जाये तो यह फिल्मों या किस्से कहानियों में ही संभव है। लेकिन ऐसा हुआ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में। यहां मरने के 5 घंटे बाद एक व्यक्ति जिंदा हो गया। घर के लोग मातम मना रहे थे और अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे परिजनों के पूछने पर रामकिशन ने बताय कि वे गलती से मुझे ले गए थे। परिवार का मातम खुशियों में बदल गया। लोगों के आंखों में आंसू तो थे लेकिन जिंदा पाकर चेहरे पर मुस्कान तैर गई।

      रामकिशन को मौत के मच गया था कोहराम

      रामकिशन को मौत के मच गया था कोहराम

      अलीगढ़ के अतरौली के किरथला गांव का है। जहां 53 वर्षीय रामकिशन सिंह उर्फ भूरा सिंह का निधन हो गया था। रामकिशन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रामकिशन की मरने की सूचना सभी रिश्तेदारों में फैल गई। परिजनों को रोता देख ग्रामीणों की आंखों में भी पानी छलक गया। गांव के लोगों ने अंतिम संस्कार की तैयारी करना शुरु कर दी थी। लेकिन 5 घंटे बाद रामकिशन के शरीर में हलचल उठी, तो लोग हैरान रह गए। लोगों को विश्वास नहीं हुआ। रामकिशन ने परिवार रिश्तेदार और दोस्तों को देखा और सभी को नाम से पुकारा।

      गलती से ले गए थे यमराज

      गलती से ले गए थे यमराज

      लोगों को रोता हुआ देखकर रामकिशोर ने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। उन्होंने बताया कि यमराज गलती से मुझे ले गए थे लेकिन वापस भेज दिया है। रामकिशन ने बताया कि मेरा नंबर अभी नहीं था इसलिए मुझे धक्का दे कर भगा दिया। रामकिशन के शरीर में उठी हलचल और बात सुनकर परिवार के साथ गांव के लोगों के चेहरे पर आश्चर्यजनक मुस्कान छा गई।

      जिंदा होने की खबर बनी चर्चा का विषय

      जिंदा होने की खबर बनी चर्चा का विषय

      रामकिशन के दोबारा जिंदा होने की खबर गांव ही नहीं आस-पड़ोस के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना के बाद रामकिशन के पास पहुंचकर लोग मृत्यु का नजारा और वाकया जानना चाहते हैं। अतरौली में रामकिशन का जिंदा होना सुर्खियों में बना है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+