विधायकों, सांसदों का एफिडेविट आज चुनाव आयोग को जमा करेंगे रामगोपाल
akhilesh yadav, samajwadi party, यूपी विधानसभा चुनाव 2017, चुनाव आयोग, यूपी, अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी, मुलायम सिंह यादव, अमर सिंह, शिवपाल यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर के घमासान पर रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि तमाम सपा सांसद, विधायक, विधान परिषद के सदस्य अखिलेश यादव के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश के नेतृत्व वाली पार्टी को ही समाजवादी पार्टी माना जाना जाए क्योंकि उनके पास ही सारे विधायक है, लिहाजा अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा को ही मान्यता दी जाए। उन्होंने एक बार फिर से इस बात को दोहराया कि पार्टी के 90 फीसदी लोगों का समर्थन अखिलेश यादव को प्राप्त है। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा को असली सपा बताते हुए रामगोपाल ने कहा कि पार्टी का चुनाव चिन्ह भी अखिलेश को दिया जाना चाहिए।

90 फीसदी लोग अखिलेश के साथ
रामगोपाल यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से हमें पत्र मिला है जिसपर हमने अपना पक्ष रखा है। चुनाव आयोग ने हमें 9 जनवरी तक दस्तावेद देने को कहा था और एफिडेविट भी मांगा था। हम आज शाम को चार बजे विधायकों, सांसदो, विधान परिषद का एफिडेविट चुनाव आयोग को देंगे। सपा के 229 में से विधायको में से 212 विधायकों का एफिडेविट है, जबकि 86 में से 56 विधान परिषद के सदस्य भी हमारे साथ है, 24 में से 15 सांसदों का भी हमे समर्थन प्राप्त है। इन सभी सदस्यो के हस्ताक्षर किए हुए एफिडेविट को आज हम चुनाव आयोग को देंगे।
इसे भी पढ़े- सपा में जारी जंग के बीच अखिलेश ने खेला बड़ा दांव, मुलायम के खेमे में सन्नाटा
सुलह की भी कोशिशें जारी
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के भीतर सुलह की तमाम कोशिशें लगाता जारी है और उसे निपटाने के लिए तमाम बैठकों का दौर लगातार चल रहा है। जिसमें मुख्य भूमिका शिवपाल यादव, मुलायम सिंह, अखिलेश यादव व अमर सिंह निभा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह बैठक किसी नतीजे पर पहुंची है या नहीं, लेकिन जिस तरह से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है उसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि अखिलेश और मुलायम के बीच के मतभेद का बीच का रास्ता निकल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications