'15 अगस्त 1947 जितनी अहम 22 जनवरी 2024', राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर चंपत राय का बड़ा बयान

Champat Rai On Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों तेजी से चल रही है। अब अयोध्या में राम लला की स्थापनों को एक महीने से भी कम का समय बचा है। इस बीच मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर चंपत राय का बड़ा बयान आया है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को 22 जनवरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी 15 अगस्त 1947 (स्वतंत्रता दिवस) था।

Champat Rai News

राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह से पहले श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अगले साल 22 जनवरी की तुलना भारत की आजादी से की यानी 15 अगस्त से की है।

जानिए क्या बोले चंपत राय?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चंपत राय ने कहा, "22 जनवरी उतना ही महत्वपूर्ण है जितनी 15 अगस्त 1947 था, जितना कारगिल को वापस हासिल करना था, जितना 1971 में एक लाख सैनिकों को हिरात में लेना महत्वपूर्ण था, यह उतना ही महत्वपूर्ण है।"

इसी के साथ मंदिर निर्माण पर चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण को लेकर अयोध्या के लोगों में संतुष्टि की भावना है, जो 'भारत को एकजुट करने का साधन' बन गया है।

'पूरे देश के सम्मान का विषय बन गया'

उन्होंने कहा, "संतोष की अनुभूति होती है। 1983 के बाद पूरे भारत से अयोध्या के लोग, आस-पड़ोस की छोटी-छोटी रियासतें, पुजारी, शिक्षक और सभी साधु-संत इससे जुड़ने लगे। जो विषय सिर्फ अयोध्या तक ही सीमित था। यह पूरे देश के सम्मान का विषय बन गया है।"

श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले साल 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी सहित देशभर के करीब 4 हजार संत शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+